BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय विश्व आदिवासी दिवस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 10, 2021

नैनपुर में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय विश्व आदिवासी दिवस


रेवांचल टाइम्स-- अंतरराष्ट्रीय विश्व आदिवासी दिवस पर कृषि उपज मंडी नैनपुर में आदिवासी समाज के द्वारा भव्यता पूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि मंडी प्रांगण में विकास खंड नैनपुर के बड़ी संख्या में आदिवासी एकत्रित हुए । ज्ञात हो आदिवासी समाज के उत्थान और उनकी संस्कृति व सम्मान को बचाने के अलावा आदिवासी जनजाति को बढ़ावा देने व उनको प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 9 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस के तौर पर मनाया जाता आ रहा है । मंडी प्रांगण कार्यक्रम के बाद एक विशाल रैली निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्गों भ्रमण करते वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचे । सम्पूर्ण कार्यक्रम में गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन की अहम भूमिका रही सभी ने बढ़ - चढ़कर अपना योगदान दिया । कार्यक्रम में राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी कमलेश गोंड गजानन धूमकेती , टेकचंद परते प्रदीप परते , रवि मरावी , गणेश भलावी , रिसर्व धुर्वे , सीतारामगोंड , करण मरावी , संकर मरावी , समर उइके , छेटू तिलगाम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे । वही विकास खंड नैनपुर की ग्राम पंचायत रेवाड़ा में भी विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष में पूजन पाठ कर भव्य रैली निकाली गई रेली में जय जय आदिवासी के नारों के साथ पूरा नगर गुंजायमान हो उठा व बड़े उत्साह पूर्वक नाचते गाते नारे लगाते हुए पुरा क्षेत्र का भ्रमण किया गया । अपनी संस्कृति के साथ शैला नृत्य भी किया गया । इस दौरान ग्राम सरपंच जगत सिंह धुर्वे , मुख्य युवा कार्यकर्ता रोहित सरोते , कृष्णा धुर्वे , अविनाश धुर्वे , अजित धुर्वे , आशीष धुर्वे , गौरीशंकर धुर्वे , विश्व बंधुत्व मणि , आशीष कुर्वेती , सम्मपत परते आदि युवा आदिवासी कार्यकर्ता के साथ महिलाएं भी मौजूद रहीं । नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment