BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
धूमधाम से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस...... प्रभारी मंत्री श्री बिसाहू लाल सिंह करेंगे ध्वजारोहण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 13, 2021

धूमधाम से मनाया जायेगा स्वतंत्रता दिवस...... प्रभारी मंत्री श्री बिसाहू लाल सिंह करेंगे ध्वजारोहण

मण्डला 13 अगस्त 2021



आजादी के पर्व को धूमधाम से मनाया जायेगा। जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित किया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के पश्चात परेड रिपोर्टिंग एवं परेड का निरीक्षण किया जायेगा। 9 बजकर 15 मिनट पर मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन किया जायेगा। इसके पश्चात हर्ष फायर, मार्च पास्ट एवं परेड की सलामी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। पुरूस्कार वितरण समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

No comments:

Post a Comment