BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खुली व्यायाम शाला का उदघाटन एवं मेधावी छात्र-छात्राओ का सम्मान समारोह... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 13, 2021

खुली व्यायाम शाला का उदघाटन एवं मेधावी छात्र-छात्राओ का सम्मान समारोह...

रेवांचल टाईम्स - केन्द्रीय विद्यालय मंडला में बच्चो के लिए ओपन जिम का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन श्री ताजुद्दीन शेक, उपायुक्त,  केन्द्रीय विद्यालय संगठन, सम्भागीय कार्यालय जबलपुर के द्वारा  किया गया । उपायुक्त महोदय का स्वागत विद्यालय के प्राचार्य श्री उपेंद्र कुमार द्वारा पौधा भेट कर किया गया ।





जिम के उद्घाटन समारोह में उपायुक्त महोदय ने कहा कि सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखना है। रोजाना व्यायाम कर अपने सेहत को दुरुस्त रखा जा सकता है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली की मंशा के अनुरूप संभाग में चिह्नित विद्यालयो में बच्चो के लिए ओपन जिम स्थापित किए जा रहे हैं ।

उपायुक्त महोदय के द्वारा विद्यालय के सीबीएसई बोर्ड के 10वी एवं 12वी के मेधावी छात्र-छात्राओ एवं उनके अभिभावकों का भी अभिनन्दन किया गया जिसमे 12वी विज्ञान संकाय मे कुमारी मुस्कान सिंगौर 94% , वाणिज्य संकाय मे मास्टर ईशान अग्रवाल 94% एवं 10वी मे मास्टर प्रखर कौशल 95% को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र दिये गए । 

उपायुक्त महोदय के द्वारा विद्यालय की छात्रा कुमारी अवनि वर्मा द्वारा गाये गए राष्ट्र भक्ति गीत की सीडी का विमोचन भी आदरणीय उपायुक्त महोदय के कर कमलों द्वारा हुआ।

कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक श्री गौरव दीक्षित प्राथमिक शिक्षक के द्वारा एवं आभार प्रदर्शन डॉ सतेन्द्र सिंह तोमर शारीरिक शिक्षक द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर शहर के शिक्षाविद प्रोफेसर श्री विजेंद्र चौरसिया वीएमसी सदस्य केवी मंडला, अभिभावक एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे ।

No comments:

Post a Comment