BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हरियाली अमावस्या के मौके पर करौंदी में धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने किया पौधारोपण... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 8, 2021

हरियाली अमावस्या के मौके पर करौंदी में धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने किया पौधारोपण...

 



रेवांचल टाईम्स - धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों के द्वारा हरियाली अमावस्या के मौके पर रविवार की सुबह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौंदी के पास पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आम के 12 व पीपल के 2 पौधों का रोपण किया गया। आपको बता दें कि धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के द्वारा शिक्षा एवं समाज उत्थान के कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी लगातार काम किया जा रहा है। समिति के सचिव अधिवक्ता निर्मल साहू ने बताया कि समिति ने निर्णय लिया था कि हर सदस्य और पदाधिकारी अपने जन्मदिवस पर एक पौधे का निश्चित रूप से रोपण करेंगे। वहीं रविवार को हरियाली अमावस्या के विशेष मौके पर आम और पीपल के पौधों का रोपण कर इनके संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया गया । रविवार को पौधारोपण के दौरान समिति के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, मीडिया सलाहकार भीमशंकर साहू, सदस्य रोहित साहू, मनीष साहू, निखिल साहू, श्यामजी साहू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment