BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सीएम हेल्पलाइन सेवा का बन रहा मजाक, शिकायतकर्ता हो रहे असंतुष्ट... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 8, 2021

सीएम हेल्पलाइन सेवा का बन रहा मजाक, शिकायतकर्ता हो रहे असंतुष्ट...

 


रेवांचल टाइम्स :- शासन और नागरिकों के मध्य केवल एक कॉल का फासला रहे यह सोच कर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सीएम हेल्पलाइन सेवा को प्रारंभ किया गया था | प्रदेश की जनता को सीएम हेल्पलाइन से त्वरित जानकारी और शिकायतों का त्वरित समाधान हो ऐसा निर्णय मध्य प्रदेश सरकार ने जनता के हित के लिए लिया था। सुशासन को और बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार की यह महत्वपूर्ण पहल है लेकिन देखा जा रहा है कि यह योजना संबंधित अधिकारियों के चलते असफल दिखाई दे रही है और जनता के समक्ष इस योजना का मजाक बन रहा है।


मध्यप्रदेश में सभी सुखी हो, निरोगी हो, सबका कल्याण हो, यही शासन व्यवस्था का ध्येय है जिसके लिए प्रदेश में सी एम् हेल्प लाइन १८१ प्रारंभ की गई थी" प्रदेश की सुशासन व्यवस्था को अधिक चुस्त - दुरस्त और जनहित में अपने तरह बनाने की यह अनूठी हेल्पलाइन है और इससे प्रदेश के विभ्भिन विभागों के तेरह हजार अधिकारी - कर्मचारियों को जोड़ा गया था, जिन्हें इस हेल्पलाइन से प्राप्त समस्याओ का निराकरण करने के आदेश दिए गए थे। लेकिन संबंधित अधिकारी जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे हैं। एवं मध्य प्रदेश सरकार की सीएम हेल्पलाइन सेवा का मजाक बना रहे हैं। 


भारी संख्या में शिकायतकर्ता इस सेवा से संतुष्ट नजर नहीं आ रहे लोगों का कहना है कि शिकायत करने पर सीएम हेल्पलाइन एप के द्वारा शिकायत को संबंधित अधिकारी को प्रेषित किया जाता है लेकिन संबंधित अधिकारी निराकरण में केवल खानापूर्ति करते हुए पल्ला झाड़ लेते हैं। एवं कभी-कभी तो शिकायतकर्ता पर ही दबाव बना कर शिकायत को बंद करवा दिया जाता है। लोगों का यह इल्जाम भी है कि, शिकायत करने पर जब शिकायत संबंधित अधिकारी को प्रेषित होती है तो जिस विषय के संबंध में शिकायत की गई है उस विषय से संबंधित व्यक्ति से संबंधित अधिकारी मोटी रकम वसूल कर कभी-कभी शिकायत को फोर्स क्लोज करवा देते हैं। एवं निराकरण के तौर पर केवल खानापूर्ति ही की जाती है।


शिकायतकर्ता तौफिक अली वार्ड नंबर 6 नैनपुर ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे द्वारा सीएम हेल्पलाइन में लगभग 6 शिकायतें पेंडिंग है जिसमें से 3 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित है जोकि नैनपुर तहसीलदार शांतिलाल विश्नोई को प्रेषित की गई है। लेकिन आज दिनांक तक इन शिकायतों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई एवं शिकायतकर्ता को अवगत कराया भी नहीं गया वह सभी राजस्व विभाग की 3 शिकायतें कुछ इस प्रकार हैं। 


1. राजस्व विभाग - 2 जून 2021,शिकायत संख्या क्रमांक - 14299338,

जिस में शिकायत करते हुए यह उल्लेख किया गया था कि,

ग्राम पंचायत निवारी होते हुए सिवनी मंडला हाईवे गुजरता है जिस पर सड़क के दोनों तरफ व्यापारियों द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर कब्जा किया गया है। जिससे सड़क अधिक सकरी हो गई है। अतः आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस स्थान पर काफी बड़ी बड़ी दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं। लेकिन आज दिनांक तक व्यापारी द्वारा किए गए अतिक्रमण को राजस्व विभाग द्वारा नहीं हटाया गया।


इस शिकायत का आज दिनांक तक किसी भी प्रकार का निराकरण नहीं किया गया और शिकायतकर्ता को भी मोबाइल फोन द्वारा तहसीलदार शांतिलाल विश्नोई ने कोई जानकारी नहीं दी जोकि तहसीलदार की लापरवाही को दर्शाता है, और सीएम हेल्पलाइन सेवा का मजाक बनाता है।


2. राजस्व विभाग - 23 जुलाई 2021, शिकायत संख्या क्रमांक -  14774429,

शिकायत में शिकायतकर्ता द्वारा यह उल्लेख किया गया था कि नैनपुर नगर के वार्ड नंबर 6 में कुछ वार्ड वासियों द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है जिसके चलते वार्ड में नालियों का निर्माण बाधित हो रहा है। एवं जल की निकासी ना होने से वार्ड में जल का भराव हो रहा है। जिससे वार्ड वासियों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अतः राजस्व विभाग द्वारा यदि इस जगह का सीमांकन किया जाए तो काफी सरकारी भूमि निकल कर सामने आएगी जिसमें आसानी से नालियां बनाकर जल की निकासी की जा सकती है। एवं सरकारी भूमि पर भूमिहीन व्यक्तियों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा मकान बनाकर उन्हें लाभ दिया जा सकता है। लेकिन आज दिनांक तक शिकायत का कोई निराकरण नहीं किया गया, एवं तहसीलदार शांतिलाल विश्नोई द्वारा किसी भी प्रकार की जानकारी शिकायतकर्ता को नहीं दी गई।


3. राजस्व विभाग - 28 जुलाई 2021, शिकायत संख्या क्रमांक - 148186,


शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत में उल्लेख करते हुए कहा गया कि,

नैनपुर नगर के वार्ड नंबर 10 खटीक मोहल्ले में रहवासी इलाके में वार्ड वासियों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर सड़कों को सकरी बना दिया गया है। जिससे बड़े वाहन का आना जाना इस वार्ड में बाधित हो रहा है। किसी भी मरीज को लाने ले जाने के लिए अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि इस वार्ड में एंबुलेंस तक नहीं जा पाती है।

अतः आज दिनांक तक इस शिकायत का भी कोई निराकरण नहीं किया गया यह शिकायत भी तहसीलदार शांतिलाल विश्नोई को प्रेषित की गई थी। लेकिन उनके द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई एवं शिकायतकर्ता को मोबाइल पर भी कोई जानकारी नहीं दी गई।


शिकायतकर्ता का कहना है कि, राजस्व विभाग की शिकायतें जोकि नैनपुर तहसीलदार शांतिलाल विश्नोई को प्रेषित की जाती है। जिन्हें समस्या को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन किसी भी प्रकार की कार्रवाई तहसीलदार द्वारा नहीं की जाति ना जाने क्यों तहसीलदार द्वारा सीएम हेल्पलाइन सेवा का मजाक बनाया जा रहा है, और मध्य प्रदेश सरकार की छवि को जनता की नजरों में खराब किया जा रहा है। यह सेवा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इसलिए लागू की गई थी ताकि जनता और सरकार के बीच सिर्फ एक फोन का फासला रहे और जनता के हित के कार्य सरकार के संज्ञान में आए अतः उनका त्वरित निराकरण हो।

जिससे शिकायतकर्ता को हो रही परेशानी का समाधान मिल सके।


✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️

No comments:

Post a Comment