BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अजब-गजब: औरतों को जिंदा ही दफना देता था भारत का यह सनकी डॉक्टर... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 5, 2021

अजब-गजब: औरतों को जिंदा ही दफना देता था भारत का यह सनकी डॉक्टर...



वर्तमान में कोरोना वायरस से इस लड़ाई में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया हैं जो खतरे में भी मरीज की जिन्दगी के लिए दिन-रात लगे हुए हैं । मगर आज हम आपको एक ऐसे सनकी डॉक्टर के बारे में बताने जा रहे है जिसे 'डॉक्टर डेथ' के नाम से जाना जाता था इस डॉकटर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि ये डॉक्टर औरतों को जिंदा ही दफन कर देता था । आपकी जानकरी के लिए बता दें इस सनकी डॉक्टर का नाम संतोष पोल हैं वो करीब 6 खून कर चुका हैं । जिसमें 5 तो महिलाएं शामिल हैं । वह महाराष्ट्र के सतारा जिले में डोम नामक जगह पर रहता था और वही पास में ही एक अस्पताल में काम करता था । बता दें कि, साल 2016 में उसे मुंबई के दादर से गिरफ्तार किया गया था ।

मामले की शुरुआत कुछ इस तरह होती है कि जून 2016 में सतारा के वाई नामक जगह से 49 वर्षीय आंगनबाड़ी शिक्षिका मंगला जेधे अचानक गायब हो गई, जिसके बाद उसके घरवालों ने शक जताया कि इसमें डॉक्टर संतोष पोल का हाथ है । जिसके बाद घरवालों ने जिस पुलिस थाने में उसकी खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वहां के इंचार्ज के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला उसने उजागर किया था । इसलिए पुलिस भी उसके ऊपर हाथ डालने से कतरा रही थी । मगर दवाब बढने के ​बाद उस डॉक्टर को पुलिस थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया । पूछताछ में डॉक्टर संतोष पोल ने पुलिस को ही घुमा दिया और कहा कि मंगला जेधे के गायब होने में उसका कोई हाथ नहीं है ।

चूंकि पुलिस के पास उसके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं थे, इसलिए उसे छोड़ दिया गया । इसके बाद पुलिस ने मंगला जेधे के मोबाइल लोकेशन की जांच की तो पता चला कि उसका मोबाइल ज्योति मांद्रे नामक एक नर्स के पास है । ज्योति डॉक्टर संतोष पोल के साथ ही काम करती थी । जिसके बाद उसको पूछताछ के लिए बुलाया गया जिसमें उसने बताया कि संतोष पोल ने मंगला जेधे का खून किया है और उसे अपने फार्महाउस में दफना दिया है । ज्योति के बयान के बाद पुलिस डॉक्टर संतोष पोल के फार्महाउस पहुंची और उस जगह की खुदाई की, जहां मंगला जेधे को दफनाया गया था। चूंकि वहां पर एक नारियल का पेड़ था, तो जेसीबी की मदद से उसे हटाया गया तो जमीन के नीचे से एक कंकाल मिला । फॉरेसिंक जांच से पता चला कि वह कंकाल मंगला जेधे का ही है । जिसके बाद डॉक्टर संतोष पोल की खोजबीन शुरू हुई । चूंकि, उसे ये पता चल गया था कि ज्योति पुलिस के सामने अपना मुंह खोल देगी, इसलिए वो पहले ही वहां से फरार हो चुका था मगर पुलिस ने उसका पिछा किया और 11 अगस्त को उसको गिरफ्तार कर लिया ।

जिसके बाद डॉक्टर संतोष पोल को सतारा लाया गया और पूछताछ शुरू हुई, जिसमें उसने बताया कि वह अब तक छह लोगों को मार चुका है, जिसमें पांच महिलाएं और एक पुरुष शामिल है । डॉक्टर संतोष पोल ने पुलिस को यह भी बताया कि उसने अपना जुर्म छुपाने के लिए यानी लाश की दुर्गंध आसपास न फैले, इसलिए उसने अपने फार्महाउस में एक पोल्ट्री फॉर्म भी खोल लिया था । पुलिस के मुताबिक, 2003 से 2016 के बीच वाई इलाके से लगभग 15 लोग गायब हुए थे । ज्योति का कहना था कि वह सिर्फ मंगला जेधे की ही हत्या के बारे में जानती थी ।

No comments:

Post a Comment