रेवांचल टाईम्स - आज मंडला जिले के समस्त विकास खण्डों में विश्व आदिवासी दिवस बडे ही धूमधाम से रैली निकाल कर गानों में थिरकते हुए गली गली चौराहों से निकले जिसमे युवा पीढ़ी ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया और विश्वआदिवासी दिवस के उपलक्ष में आदिवासियों के सम्मान संस्कृति की रक्षा को ध्यान में रखते हुए आदिवासी समाज के विभिन्न गांव से एवं सगा समाज के द्वारा आदिवासी दिवस पर ढोल बाजों के साथ रैलियां निकाली गई हजारों की संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे रैली शहर भ्रमण कर समाप्त हुई।
वही विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ग्राम बन्दरबाड़ी में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में आस पास के सभी ग्रामों से ग्रामीणो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया कार्यक्रम में गायन प्रस्तुतियां की गई व समाज को अग्रसर व समाज में लोगो शिक्षा की ओर रुझान बढ़ाने के लिए प्रेरित किया समाज की परंपरा साहित्य संस्कृति को बढ़ावा के लिए प्रयास किया गया।


No comments:
Post a Comment