BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आमजन की मांग पशु मालिको के खिलाफ मामला दर्ज हो राशि पांच गुनी की जावे... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 11, 2021

आमजन की मांग पशु मालिको के खिलाफ मामला दर्ज हो राशि पांच गुनी की जावे...





      

 रेवांचल टाइम्स -  नैनपुर नगर मे आवारा पशुओ की धमाचौकडी थमने का नाम नही ले रही है . निवारी से लेकर थांवर नदी तक गाय , बैल , भैंस , बकरी.सुअरो , मुरर्गा मुरगी से लेकर सभी प्रकार के जानवरो ने अपना डेरा इस भरी बरसात में रोडो मे डाल दिया है जिससे आये दिन दुर्घटना घटित होने की संभावना बढ़ गयी है.कुछ लोग चोटिल भी हो रहे है वह भी गंभीर रूप से पर थाने तक मामले नही पहुच पा रहे है.यदि जानवर मर जाये तो पशु मालिक वाहन चालको को जीना हराम करते नजर आ रहे है . अभियान में बंद होने वाले  जानवर मात्र 100 200 रूपये में छुडवाकर फिर उन्हे रोडो में छोड दिया जा रहा है कुछ तो अपने जानवरों को शाम होते ही घर ले जा लेते हैं और कुछ चोटिल होने के लिए सड़कों पर ही छोड़ देते हैं जिससे जानवर तो  चोटिल होते ही होते हैं साथ ही साथ वाहन चालक भी घायल हो जाते हैं अब वाहन मालिक की मांग है कि तीन बार से ज्यादा एक ही व्यक्ति के जानवरो को निलाम किया जावे और जुर्माना की राशि पांच गुनी की जावे पूर्व में भी स्थानीय प्रशासन मौखिक निवेदन पर छोटी छोटी समस्याओ पर ध्यान देता था  आएदिन जिस तरह से आम जनता की तकलीफे बढी है वो सबके सामने है पूर्व एक प्रशासनिक अधिकारी तो जनता को होने वाली तकलीफ को ध्यान में रखकर गाड़ी में जानवरो जंगल तक छुटवाते थे लेकिन वर्तमान का स्थानीय प्रषासन अपने और अन्य कार्यों में व्यस्त है . जिससे नैनपुर वासियो को आये दिन समस्याओ का सामना करना पड रहा है । नैनपुर नगर में दो ही दलो का बोलबाला है विपक्ष तो चिर निद्रा में सो गया है रहा सत्ता पक्ष का तो वे बैठक और कार्यक्रमो तक सीमित हो गये है , वार्डवासियों को अपनी समस्या सोशल मिडिया में उजागर करना पड रहा है .परंतु हमारे स्थानीय प्रषासन को इससे कोई लेना देना नहीं है , वहीं स्थानीय आमजनों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण किया जाए                                                  

नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment