रेवांचल टाईम्स - देश प्रदेश में रिश्वत लेना आम बात हो चुकी है चाहे आप अपराध करे या न करें हर काम का एक रेट तय है बिना गांधी की फोटो देखे कोई काम नही होते है।
वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी जिले के लखनादौन तहसील अंतर्गत आने वाला धूमा थाना इन दिनों सुर्खियां बटोर रहा है जहां पर आए दिन थाना प्रभारी पर आरोप-प्रत्यारोप लगते चले आ रहे हैं वहीं पर एक और मामला सामने आया है जहां पर एक किसान धनोरा का जो यूरिया की समस्या से जूझ रहा था किसान ने जैसे भी पता लगाया तो पता चला जबलपुर में यूरिया उपलब्ध हो जाएगी तब किसान ने फसल बचाने यूरिया को जबलपुर से धनोरा लाना ही उचित समझा और जबलपुर से यूरिया लेकर धनौरा की ओर निकला जहां धूमा थाना क्षेत्र में वह अपनी खरीदी हुई बिल के साथ यूरिया लेकर जा रहा था वही धूमा थाना के कर्मचारियों के द्वारा उसे पकड़ लिया गया और पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मैं जबलपुर से यूरिया धनोरा लेकर जा रहा हूं मेरी खेती है और मेरे पास पक्का बिल भी है तब भी थाना प्रभारी ने इनकी एक बात भी ना सुनते हुए किसान को थाना लाया और किसान के बताए अनुसार थाना में पहले से रखी हुई खाली दारू की कैनों को साथ में रखवा कर फोटो खींच ली गई और फिर 50000 की मांग यह कहकर की गई की गाड़ी छोड़ना है कि मामला बनाना है यदि गाड़ी छोड़ना है तो पैसे लगेंगे वह भी पूरे 50,000 यह आप बीती बताते हुए किसान के आंसू निकल आए और किसान ने पुलिस के द्वारा अनावश्यक परेशान करने और पैसे मांगने को लेकर 181 में भी शिकायत करके बताया कि मेरे साथ में यह घटना धूमा थाना क्षेत्र में हुई है । अब सवाल यह उठता है कि किसान आखिर ऐसा आरोप क्यों लगाएगा किसान के ऊपर तो वैसे भी यूरिया ना मिलने से परेशानियों की कोई कमी नहीं है । कहीं ना कहीं अपने पद और पद की गरिमा को भी ऐसे लोग दागदार कर रहे हैं जो अपने रसूख और पावर का इस्तेमाल कर गलत फैसला लेते हैं और जिससे आमजन तो परेशान होता है लेकिन आपराधिक प्रवृत्ति के लोग उनसे मिले रहते हैं । अब जब किसान के द्वारा परेशान होने के बाद सीएम हेल्पलाइन पर अपनी समस्या के निदान के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सीएम हेल्पलाइन योजना मैं शिकायत दर्ज करा दी गई है तो अब धनोरा के किसान पुत्र यशवंत यादव और अभिषेक परते जोकि जबलपुर से धनोरा यूरिया लेकर जा रहे थे इनकी समस्या का निदान इन्हें मिल पाएगा या फिर किसी अगले मामले पर लीपापोती करते हुए इन पर फिर कोई नया मामला दर्ज कर दिया जाएगा अब इस पूरे मामले पर जिले के पुलिस आला अधिकारियों को संज्ञान लेने की आवश्यकता है ताकि अनावश्यक किसी आम आदमी पर या फिर आम किसान पर पुलिस के द्वारा अनावश्यक परेशान न किया जाए किसान की समस्या का निदान हो जाए इसी आशा से किसान ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है।


No comments:
Post a Comment