रेवांचल टाईम्स - रविवार को भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में कृषि एवं छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल , भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे एवं जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के समक्ष भाजपा की विचारधारा एवं रीति नीति से प्रभावित होकर चौरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जुरतरा निवासी आशीष काकोडिया को तिलक लगाकर दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।*
इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी, जनपद अध्यक्ष वीरपाल इनवाती, कुंडा मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, नगर मंडल चौरई अध्यक्ष जितेंद्र चौरे, बिछुआ मंडल अध्यक्ष गोलू नागरे, महामंत्री सिरपत नायक, महामंत्री राजेश शर्मा, महामंत्री निरंकुश नागरे, लखन वर्मा, अनिल रघुवंशी,सारंग रघुवंशी,भोजेलाल वर्मा,दीपक चोपड़े सहित कार्यकर्ता बंधु मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment