रेवांचल टाइम्स - इस बार का स्वतंत्रता दिवस इसलिए भी खास है कि पूरा देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव मनाया गया है। इस राष्ट्रीय पर्व का उत्साह सुबह से ही नजर आये। लोगों में देशभक्ति की भावना झलकति नजर आयी। शहर में सरकारी इमारतों से लेकर चौराहों तक को सजाया गया था । जगह-जगह राष्ट्र गान की धुन भी सुनाई दे रही थी और आसमान में शान से तिरंगा लहरा रहा नजर आ रहा था। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते कोविड प्रोटोकॉल का भी पूर्ण पालन होता नजर आया।
कोविड प्रोटोकाल के बीच रविवार को 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में झंडारोहण किया गया। नगर पालिका पर सुबह ठीक आठ बजे नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी , पार्षद गण बुजुर्ग गण और आमजन भी मौजूद रहे। सभी लोग मास्क लगाकर और दो गज की शारीरिक दूरी का पालन करते नजर आये जनपद पंचायत पुलिस स्टेशन मध्य प्रदेश विद्युत मंडल रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर भव्य सजावट की गई है और शान से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया इस स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी लोग शामिल हुए
युवाओं ने निकाली भव्य रैली-
आजादी के इस पावन पर्व पर नैनपुर के युवा भी पीछे नहीं दिखे युवाओं के द्वारा विशाल वाहन तिरंगा रैली का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा जोश के साथ नजर आए। वहीं युवा निदेशक व जय हिंद सेना के अध्यक्ष सोमनाथ साहू ने बताया की हिदुस्तान की आजादी की वर्षगांठ पर देश पर कुर्बानी देने वाले शहीदों की याद में आयोजित तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक रही देश के लिए कुर्बान हुए क्रांतिकारियों की याद में तिरंगा यात्रा निकालकर आमजन को देश भक्ति का संदेश भी दिया। यह तिरंगा यात्रा को कामयाब बनाने के लिए हमारी युवाओं की टीम दिल जान से प्रयासरत रही और उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। यह देश के स्वाभिमान के प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी नैनपुर में गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा यात्रा निकाली गई थी जिसमें काफी संख्या में नागरिकों एवं युवाओ ने सहभागिता कर इसे सफल बनाया था। इस वर्ष भी 15 अगस्त को सैकड़ो युवाओं द्वारा शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा निकालने का कार्यक्रम हुआ। जो यह विशाल तिरंगा यात्रा नैनपुर में निकाली यह यात्रा 15 अगस्त को सुबह प्रातः 8.00 बजे कृष्ण मंदिर से शुरू होकर नैनपुर नगर का भ्रमण करते हुए,वापस कृष्ण मंदिर नैनपुर पहुंचकर समाप्त की गई इसमें भारी संख्या में आसपास की भी नव युवा भी सहयोग रहा वही तिरंगा रैली में बज रहे देशभक्ति गीतों ने भी सभी का मन मोह लिया
इन युवाओं का रहा विशेष सहयोग- विशाल रैली में नगर के युवा सुंदरम साहू कन्हैया ठाकुर अनस खान शिवम पटेल यश पटेल सौरभ नामदेव राज श्रीवास अंशुल नंदा लोकेंद्र यादव गज्जू बघेल मोनू ठाकुर विक्की यादव संतोष झारिया अखिलेश ठाकुर राहुल चौरसिया मनीष सोनी अरविंद ठाकुर भूरा ठाकुर अंकुश ठाकुर मयंक ठाकुर राजू जंघेला आदि युवाओ का विशेष सहयोग रहा।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment