रेवांचल टाइम्स :- सिवनी मंडला हाईवे के बीच स्थित नैनपुर नगर के बांसुरी वादन चौक मार्ग पर स्पीड ब्रेकर न होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होने की आशंका रही है, इसके चलते लोग चोटिल होकर अपनी जान भी गंवा सकते हैं। इसका मुख्य कारण है यह मार्ग काफी व्यस्त मार्ग है और इस हाईवे से नगर के दो मुख्य मार्ग जुड़ते हैं। एक मार्ग है जीआरसी ग्राउंड से बग्गा मेडिकल पहुंच मार्ग, दूसरा मार्ग है राधा कृष्ण मंदिर से प्रेम होटल तक पहुंच मार्ग जहां पर पहले से ही व्यापारियों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर अपनी दुकानों के सामान अधिक बाहर तक निकाल कर रखा जाता है जिस से इस सड़क पर अनेकों बाहर जाम की स्थिति बन जाती है, जिसमें अधिक संख्या में वाहनों का आगमन होता है व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण की वजह से यह सड़क अधिक सकरी होकर रह गई है। वही दूसरी तरफ है सिवनी मंडला हाईवे मार्ग जिसमें अधिक संख्या में चार पहिया से लेकर 16 पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिदिन होता है और इन चारों मार्ग का एक मुख्य चौराहा है बांसुरी वादन चौक जिसमें चारों तरफ से वाहन गुजरते हैं और प्रतिदिन इस बीच चौराहे में अधिकतर वाहनों का आमना सामना होता है। जिससे कभी-कभी आपस में वाहनों की टक्कर भी हो जाती है जिससे अधिक बार बड़ा हादसा भी हो चुका है।
यदि इन चौराहों पर चारों तरफ ब्रेकर की व्यवस्था की जाए तो निश्चित ही वाहनों की गति में कमी आएगी और बड़े हादसे होने से रोका जा सकेगा। वैसे तो नगर पालिका परिषद द्वारा नगर के अधिक मार्गों में स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं बल्कि प्रेम होटल से लेकर राधा कृष्ण मंदिर मार्ग पर सबसे अधिक स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं जबकि इतने अधिक स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता इस सड़क पर नहीं थी। लेकिन जिस चौराहे पर अधिक आवश्यक है वहां पर किसी भी प्रकार का स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया है। जिसकी वजह से रोजाना हादसों की आशंका बनी रहती है। जीआरसी ग्राउंड बग्घा मेडिकल रोड पर ऑटो चालक सवारियों के चक्कर में खड़े होते हैं। जिनके लिए नगर पालिका द्वारा अभी तक ऑटो स्टैंड की व्यवस्था नहीं की गई है। वह मजबूरन इस जगह पर खड़े होकर सवारियां ढोते हैं। जिस वजह से इस रोड पर अधिक संख्या में लोगों का जमावड़ा नजर आता है। जिससे वाहन चालकों को आने जाने में अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस ओर से आ रहे वाहन चालकों को यह दिखाई नहीं देता की मंडला सिवनी की ओर से कौन से वाहन आ रहे हैं जिससे अधिक बार हादसे की आशंका बन जाती है। नगर के बस स्टैंड से बालाघाट और सिवनी की ओर जाने वाली बसें रोजाना सवारी भरने के चक्कर में मुख्य चौराहे पर खड़ी होती हैं। जिसकी वजह से कई बार नजर नहीं आता कि दूसरी सड़क से कौन सा वाहन आ रहा है, जिसकी वजह से भी कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं।
यह प्रशासन की लापरवाही है जो इन बसों को यहां खड़े होने की छूट देता है। जबकि यात्री बसों के लिए बस स्टैंड बनाया गया है। जहां पर यात्री पहुंचकर बसों में सवार हो सकते हैं। लेकिन रोजाना बस स्टैंड से निकलने के बाद भी नगर के मुख्य मार्गों के चौराहों पर रुक कर सवारियां भरी जाती हैं। जिससे कुछ समय के लिए नगर का ट्राफिक अव्यवस्थित हो जाता है।
इस पर भी प्रशासन को रोक लगानी चाहिए लेकिन नगर का प्रशासन मोन बैठा हुआ है
नगर की जनता की यही मांग है कि इन सभी मुख्य मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं तो तेज रफ्तार वाहनों की गति में कमी आएगी और बड़ी दुर्घटना होने में रोक लगेगी।
हर रोज नगर के मुख्य मार्गो से कम से कम एक हजार से ज्यादा युवक ग्रामीण अंचलों से यहां अपने काम के लिए आते है। लेकिन सप्ताह के चार दिनों में यहां सड़क दुर्घटनाएं सुबह से शाम के मध्य तक होने की आशंका बनी रहती है। एक तो यहां पर यातायात विभाग का प्वाइंट नहीं है। वहीं दूसरी और इस मार्ग पर स्पीडब्रेकर भी नहीं बने हुए है।
मुख्य मार्ग से गुजर रहे वाहनों की स्पीड पर नियंत्रण नहीं है। इस मार्ग पर वाहन चालक तेजगति से वाहनों का संचालन कर सामने आ रहे वाहनों में टक्कर मार देते है। नगर में कम उम्र के बच्चे भी दो पहिया वाहन का इस्तेमाल कर रहे हैं जो कि काफी तेज गति से सड़कों पर दौड़ रहे हैं लेकिन इस पर भी पुलिस प्रशासन ध्यान नहीं देता। इतना ही नहीं टाइम कवर करने के चक्कर में बस वाहन वाले बस स्टैंड में समय पर पहुंचने के लिए तेज गति से मुख्य मार्ग पर वाहन चलाते हैं। जिससे कई बार बड़े हादसे होने की आशंका बनी रहती है। कभी-कभार तो गलत साईड से वाहन निकलकर दुर्घटनाओं को आमंत्रण देने से नहीं चूकते है।
नगर के जनमानस की मांग है कि नगर के इस मुख्य बांसुरी वादन चौराहे पर चारों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं ताकि बड़े हादसे होने से रोक लगाई जाए।
नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment