BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
निवास मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों मे सट्टा/जुआँ शराबखोरी चरम पर। पुलिस प्रशासन /आबकारी विभाग आखिर मौन क्यों? - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 13, 2021

निवास मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों मे सट्टा/जुआँ शराबखोरी चरम पर। पुलिस प्रशासन /आबकारी विभाग आखिर मौन क्यों?



कब पहुँची पुलिस जुआँ फड़ अड्डे पर और क्या हुआ ज़ब पहुँची पुलिस …

रेवांचल टाइम्स - निवास मे बड़े पैमाने मे चल रहा जुआँ का फड़ जहाँ दूसरे जिले से पहुंच रहे जुआँडी आजमा रहा अपनी किस्मत पूरी होती है, अड्डे मे हर खुआइस सूत्र बोलते हैं की दिनांक-08/08/2021. दिन रविवार रात्रि को निवास पुलिस मार चुकी है आपने दल बल के साथ अड्डे मे चक्कर कार्यवाही इरादे से निवास थाने से निकली पुलिस का आखिर जुआँ फड के अड्डे तक जुआँडियों की बीच पहुंच जाने के बाद कैसे बदल गया कार्यवाही करने का इरादा ये तो भगवान ही जाने या पुलिस और जुआँडी।


पूर्व विधायक एवं वर्तमान केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री के गृह ग्राम मे चंद कदमों की दूरी मे सरेआम शराब परोसी जा रही है।


शराब अड्डों की लिस्ट

1. बबलिया जायसवाल होटल

2. रपटा होटल

3. रपटा विश्कर्मा होटल

4. रपटा साहू 

5. पिपरिया चक्रवर्ती व अन्य

6. गज्जूदेवरी (निवास)

7. भीखमपुर

8. अमगवाँ(कछवाहा दुकान)

9. बिसौरा (बर्मन )

10. पद्दीकोना (साहू)

11. मोहगाँव

12.चकदही

13.मनेरी ओद्योगिक क्षेत्र होटल दुकान ढाबा 


ऐसा ही मामला निवास का शराब से जुडा हुआ हैं।


जंहा शराब माफियाँ समूचे तहसील मे शराब का कारोबार वेखौफ होकर चला रहे।

व निवास शराब भट्टी से निवास सहित लगे हुये ग्रामीण अंचलो एवं मंडला के कुछ स्थानों मे भी पहुंचाई जा रही है।

वहीं शराब माफिया द्वारा जिले के आबकारी विभाग के साथ ही स्थानीय प्रशासन को महीने बंदी पैकेट पहुंचाई जा रही है,।जिससे जिला आबकारी विभाग सहित स्थानीय प्रशासन भी कार्यवाही करने से कतरा रहा है।

जिसका जीता जागता उदाहरण है की ज़ब से निवास थाने में नये थाना प्रभारी की नियुक्ति हुई है तब से एक भी शराब माफिया के ऊपर कारवाही नहीं किया जाना समझ से परे है।

सूत्र बता रहे हैं।

कि बेखौफ सटोरिया की पुलिस से डायरेक्ट होती है फ़ोन पर बात निवास थाने मे पदस्थ कुछ चेहरों के नाम आ रहे सामने।


एक सटोरिया किंग जिसके ऊपर पहले से ही जिला बदल की कार्यवाही प्रस्तावित है।

उस पर आखिर प्रशासन मौन क्यों?


उसके साथ ही नये सटोरियों की गैंग भी हुई तैयार बेखौफ चला रहे अपना खेल।


वहीं दिनांक/06/08/2021 दिन-शुक्रवार को निवास पुलिस के द्वारा 2 सट्टा पट्टी लेने वालों पर कार्यवाही की गई जो सिर्फ दिखावा है।

कब पुलिस ने कर दी खानापूर्ति की कार्यवाही किसी को नही हुई कानोकान खबर


वहीं इस पुरे खेल के किंग बड़े मगरमच्छ पर रहम करते हुये। सिर्फ गुर्गोँ के ऊपर खानापूर्ति के नाम पर कार्यवाही की गई।

जो यह दिखाने के लिऐ हैं की निवास पुलिस कार्यवाही कर रही हैं।

जबकि इस पुरे गैंग को तैयार करने वाले सटोरिया किंग पर पूर्व मे जिला बदल की कार्यवाही थाना प्रभारी जयवंत सिँह काकोड़िया के समय प्रस्तावित होने के बाद आखिर किस राजनैतिक पार्टी के नेता की क्षत्र छाया बनी हुई हैं जो दवाब मे आकर इस पुरे खेल के मास्टर माइंड के ऊपर से प्रशासन ने अपनी नजरें दूर कर ली।



विश्वसनीय सूत्रों से मिल रही जानकारी अनुसार निवास नगर परिषद के बार्ड नंबर 12 जो बाजार चौक से सटा हुआ है।

जो सटोरियों का सबसे बड़ा अड्डा बन चुका हैं।


साथ ही  निवास, बिसौरा, पिपरिया  जहाँ पर स्थित होटल पान दुकान पर दिन भर सट्टा खेलने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। 


जहाँ पर सटोरिया किंग आपने गुर्गोँ से खेल करवाता है ?


निवास मे जगह जगह सट्टा पट्टी लिखने मे छोटे दुकान दार पान टपरा होटलों से सट्टा पट्टी लिखने और सट्टा का व्यापार धड़ल्ले से चला रहे हैं।


जिसका नया तरीका निकाल कर पुलिस की आँखों धूल झोंकने मे माहिर खिलाने वाले खिलाडी मोबाइल फोन से अब सट्टा पट्टी लिख रहे हैं।

सट्टा पट्टी के इस खेल मे नव युवा भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

पूरा दिन मोबाईल पर सट्टा मटका खोल कर अंक निकालकर अपनी किस्मत आजमाने मे लगे हुये हैं।


साथ ही बिसौरा ग्राम मे भी सट्टा पट्टी लिखने माहिर आदिवासी युवा इस अवैध कारोबार में लगकर अपना और छोटे युवाओं का जीवन तबाह कर रहे हैं।


सबसे बड़ा सवाल तो ये हैं।  निवास पुलिस इन सभी चेहरों से परचित है।  फिर भी मिलीभगत मे पूरा खेल चल रहा हैं।

No comments:

Post a Comment