BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के लिए न्यायिक अधिकारियों की प्रीसिटिंग बैठक आयोजित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 5, 2021

नेशनल लोक अदालत की तैयारियों के लिए न्यायिक अधिकारियों की प्रीसिटिंग बैठक आयोजित

मण्डला 5 अगस्त 2021

 
वर्ष 2021 की आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 जुलाई 2021 को सम्पूर्ण देश में किया जाना है। इसी तारतम्य में जिला मण्डला में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आर0एस0शर्मा के निर्देशन में एवं जिला न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला श्रीमति डॉ0 प्रीति श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में न्यायालयों में लंबित विभिन्न प्रकृति के राजीनामा योग्य प्रकरणों को चिन्हित किये जाने के संबंध में एवं विशेष तैयारियों के लिए आज जिला न्यायालय मण्डला के समस्त न्यायिक अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील न्यायालयों के समस्त न्यायिक अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जोड़कर उक्त नेशनल लोक अदालत के पूर्व की तैयारियों हेतु विशेष चर्चा की गई ताकि आगामी आयोजित नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया जाकर न्यायालय के प्रकरणों की संख्या में कमी की जा सके।

No comments:

Post a Comment