BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
15 अगस्त के पूर्व कोरोना जागरूकता प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 5, 2021

15 अगस्त के पूर्व कोरोना जागरूकता प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश



मण्डला 5 अगस्त 2021

 

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिले के समस्त शासकीय व अशासकीय माध्यमिक, हाई, उमावि जिला मण्डला में अध्ययनरत कक्षा 6 से 12 के छात्रों के लिए कोरोना से बचाव हेतु मॉस्क के प्रति जागरूकता उत्सव नाम से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मॉस्क के प्रति जागरूकता, उपयोगिता के संबंध में निबंध लेखन प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, मॉस्क के प्रति जागरूकता हेतु गीत, कविता, मॉस्क लगाना क्यों आवश्यक है ? मॉस्क लगाते समय कौन-कौन सी सावधानियाँ बरतना चाहिए ? उक्त प्रतियोगिताएं एवं गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। प्रतियोगिता के संबंध में अन्य कोई जानकारी प्राप्त करने हेतु मोबाईल नम्बर -8770479327 अखिलेश उपाध्याय शास. उत्कृष्ट उमावि मण्डला से संपर्क कर सकते हैं। इसी प्रकार छात्र, छात्राएं उपरोक्त विधाओं में से एक अथवा अनेक विधाओं में भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता संचालन के पश्चात पालन प्रतिवेदनमय फोटोग्राफ कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा मण्डला में जमा करेंगें। यह प्रतियोगिता 15 अगस्त के पूर्व आयोजित की जायेगी। कोविड-19 से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समस्त गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। साथ ही विद्यालय स्तर पर प्रत्येक विधा से सर्वश्रेष्ठ 3-3 विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। प्रतियोगिता (जागरूकता उत्सव) का क्रियान्वयन एवं पुरूस्कार वितरण ग्राम के प्रमुख, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों के पालकों की उपस्थिति में संचालित होगा।

No comments:

Post a Comment