BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डीआरएम का दौरा निरस्त, रेलवे बोर्ड से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेनों के संचालन पर होगी चर्चा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 17, 2021

डीआरएम का दौरा निरस्त, रेलवे बोर्ड से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेनों के संचालन पर होगी चर्चा...

 



रेवांचल टाइम्स - दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विश्वस्त सूत्रों एवं ब्रॉड गेज रेल संघर्ष समिति केवलारी के ब्लॉक अध्यक्ष रमाशंकर महोबिया से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 16 अगस्त 2021 को दोपहर 1:00 बजे डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे डिवीजन नागपुर का दौरा रेलवे बोर्ड भारत सरकार के द्वारा नैनपुर जंक्शन से बालाघाट गोंदिया मार्ग , नैनपुर से जबलपुर मार्ग, नैनपुर से मंडला मार्ग , नैनपुर से भोमा एवं बालाघाट से कटंगी तिरोड़ी मार्ग में रेल संचालन कराए जाने विषय अंतर्गत ऑनलाइन मीटिंग कॉल किए जाने से डीआरएम का दौरा निरस्त हुआ है। विगत दिनों ब्राड गेज संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अनूप सिंह बेस ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन  सुनीत शर्मा जी से मिलकर इस क्षैत्र को  आवागमन की मुख्य धारा से जोड़े जाने को लेकर के विस्तार पूर्वक चर्चा की थी। जिसमें गोंदिया जबलपुर मार्ग में लंबी दूरी की गाड़ियो, लोकल ट्रेनो की सुविधा क्षेत्र को मुहैया कराई जाने साथ ही 2021 में सीआरएस हो चुके नैनपुर -भोमा, कटंगी- तिरोड़ी , छिंदवाड़ा- चौरई मार्ग तक यात्री ट्रेनों की सुविधा दिए जाने की पुरजोर तरीके से मांग रखी गई थी। इसी संदर्भ मे राष्ट्रीय अध्यक्ष की पहल पर रेलवे बोर्ड भारत सरकार के द्वारा ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेलवे अधिकारियों से चर्चा आज की जा रही है।आज के बाद कभी भी जबलपुर गोंदिया मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही चालू हो सकती है।

No comments:

Post a Comment