BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर के आदेश की उड़ रही है धज्जियाँ जानकर भी प्रशासन में बैठे जिम्मेदार मौन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 10, 2021

कलेक्टर के आदेश की उड़ रही है धज्जियाँ जानकर भी प्रशासन में बैठे जिम्मेदार मौन...





रेवांचल टाईम्स - जिला मजिस्ट्रेट के आदेश की खुलेआम अवहेलना करते हुए विकास खण्डों के कस्बा में लगने लगी है बाजार हाट सजने लगी है दुकान और धीरे धीरे कोरोना गाईडलाईन की धज्जियां उड़ते हुए जिम्मेदार मौन बैठे हुए है। और लगातार मीडिया और प्रशासन के द्वारा लोगो को चेताया जा रहा कि कोरोना की तीसरी लहर बहुत जल्द लोगो की लापरवाही से बढ़ सकती है पर दिन व दिन लोगो के द्वारा बिना मास्क बिना सामाजिक दूरी बनाए और खुलेआम सार्वजनिक कार्यक्रम किये जा रहा है। 

            वही जानकारी के अनुसार  डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट का खुले आम ग्राम पंचायत अंजनिया के द्वारा धज्जिया उड़ाई जा रही है साप्ताहिक बाजार लगबाकर न कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जा रहा है और न ही लोगो के द्वारा मास्क का उपयोग किया जा रहा है, जबकि वर्तमान में बाजार हाट लगाने के लिए शासन से कोई भी आदेश पारित नहीं किया गया है हाट बाजार लगने के लिए, जब शासन त्योहारों के लिए आदेश कर दी की घर पर ही मनाएंगे तो इनको साप्ताहिक बाजार लगबाने का आदेश किसने किया ग्राम पंचायत में बैठें जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने  ठेकेदार को बाजार से वसूली के लिए अनुमति दे दी गई ठेकेदार के कर्मचारियों के द्वारा छोटे छोटे व्यापारियों से ₹50 से लेकर ₹250 तक छोटे बड़े से वसूली की जा रही है जबकि कलेक्टर मैडम के द्वारा ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ है जिससे सप्ताहिक बाजार लगाने के लिए कुछ व्यापारियों के द्वारा बताया गया कि जगदीश चौधरी के द्वारा बोला गया कि ठेकेदार के द्वारा बाजार की नीलामी पूर्व में ही हो गई थी लेकिन करोना कॉल के कारण वसूली नहीं कर पा रहे थे लेकिन अब सप्ताहिक बाजार अंजनिया में लगनी चालू हो गई है इसके कारण ठेकेदार के द्वारा हमें पंचायत से अनुमति लेकर लेटर पैड में हम लोगों को दिए हैं जिससे हम सप्ताहिक बाजार में वसूली कर रहे हैं।

               इनका कहना है

        कोरोना के चलते सभी बाजार बंद थी और बाजार की जो नीलामी की गई थी जिस्से ठेकेदार का नुकसान हो रहा और ग्राम पंचायत को राजस्व का भी नुकसान हो रहा है और बाजार लगाने हेतु अभी जिला प्रशासन से कोई अनुमानित नही मिली है पर सभी जगह लग रही।

                                       सुधीर मरावी

                          सरपंच ग्राम पंचायत अंजनिया


       अभी जिला प्रशासन से बाजार लगाने की कोई भी आदेश प्राप्त नही हुए अगर बाजार लग रही तो नियम विरुद्ध है शिकायत आने पर कार्यवाही भी की जा रही है अपने बताया है तत्काल दिखवा कर सबंधित के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।

                                शीतल चन्दवंशी

                     नायब तहसीलदार अंजनिया


         अभी बाजार लगने की कोई भी अनुमति जिला प्रशासन से नही मिली है और अगर बाजार लग रही है और पंचायत लग रही बाजार से वसूली कर रही तो शिकायत आने पर कार्यवाही की जायेगी।

                                  रामेश्वर पटैल

                         मुख्य कार्यपालन अधिकारी बिछिया

No comments:

Post a Comment