रेवांचल टाईम्स - चोरों ने दुकान के पीछे से जमीन खोदकर डाला डांका...!
जहाँ पर एक तरफ पूरे देश प्रदेश में कोरोना महामारी ने लोगो का जीना दूभर कर रखा है वही अब दूसरे तरफ चोरों ने भी अपना जगह जगह दाव लगा रहे है।
वही जानकारी के अनुसार निवास नगर से लेकर गांव तक लगातार बढ़ रही चोरी की वारदात के बाद लोगों का दुकान एवं जरूरी काम पडऩे पर भी घर छोडऩा मुश्किल हो गया है, वही व्यापारियों का कहना है कि रात में घर आने के बाद अगले दिन सुबह होने तक दुकान के सुरक्षित होने की चिंता सताती है। बता दें कि निवास नगर सहित क्षेत्र में बीते कुछ माह के दौरान चोरी की वारदात में लगातार बढ़ोतरी हुई है। निवास नगर में ही चोरी के दो ताजा तरीन मामले सामने आए है निवास थाना अंतर्गत निवास मंडला तिराहे में स्थित दीपक चौधरी की इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल रिपेयरिंग दुकान एवं बस स्टैंड में पोस्ट ऑफिस के सामने जहां से थाना की दूरी लगभग 300 से 400 मीटर है प्रदीप साहू जो कि किराना जनरल स्टोर चलाते है, दोनों दुकानों में दुकानों के पिछले हिस्से की जमीन को बगल से खोदकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम तक पहुंचा दिया है, दीपक इलेक्ट्रॉनिक से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं किराना जनरल स्टोर से किराना का सामान एवं अन्य सामग्री चोरों ने हाथ साफ कर दिया, वही निवास के नागरिकों ने चोरी की लगातार बढ़ते मामले के बाद पुलिस की गश्त व जांच पर सवाल उठाया है। नागरिकों का कहना है कि कई बार चोरी की घटनाएं देखने को मिल रही हैं परंतु चोरियों पर अंकुश लगना मुश्किल सा हो गया है।
दिनों दिन बढ़ रही चोरी की वारदातें, पुलिस खाली हाथ
निवास सहित पूरे क्षेत्र में आए दिन कहीं न कहीं चोरी की घटना हो रही है। बीते माहों में ऐसी कई चोरी की वारदातें हुई। इसमें से अधिकांश मामलों में आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। चोरों को पकड़ने में एवं चोरियों की वारदातों को रोकने में पुलिस खाली हाथ है नाकाम है। बीती रात निवास में दो व्यापारियों के यहां दुकानों में चोरी की वारदात हुई व्यापारियों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। निवास पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पुलिस की लाचारी से बढ़ रहे मामले, लोगों में दुकान,घर असुरक्षा की भावना
चोरों का गिरोह अभी तक फरार है, हालंकि निवास थाना को इसकी जानकारी दे गई है, वहीं स्थानीय क्षेत्रीय जनता काफी भय में है,क्या निवास क्षेत्र की पूरी जनता चोरों के भय से जीती रहेगी,क्या पुलिस प्रशासन का इन चोरों पर कोई खौफनाक डर नहीं हैं।
ये बदमाश इस कदर बेखौफ हैं कि रात में ही कई दुकानों,घरों की सेंध लगा देते हैं। हाल में चोरी की वारदातों को अंजाम देने बाद वो बदमाश भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए हैं।
निवास क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की लगातर वारदातों से लोग सहम उठे हैं। पुलिस प्रशासन चोरी की घटनाओं को रोकने में असफल साबित हो रहा है। आए दिन चोर किसी न किसी वारदात को आसानी से अंजाम दे रहे हैं। लगातार पूरे निवास क्षेत्र में चोरों का बड़ा गिरोह एक के बाद एक हाथ साफ करते जा रहा है। लेकिन निवास पुलिस इन चोरों के गिरोह के ऊपर कड़ी कार्यवाही नहीं कर रहा है, बड़ा सवाल चोरी होने से चोर को क्यों नहीं दबोच रहीं निवास पुलिस। अब देखना यह है कि क्या थाना निवास की पुलिस ऐसे चोरी करने वाले चोरों के गिरोह पर शिकंजा कस्ता है, कि नहीं..!
पुलिस-प्रशासन का डर नहीं
ऐसे अज्ञात चोर आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। ऐसा जाहिर हो रहा है कि चोरों को पुलिस व प्रशासन का भी कोई डर नहीं रहा है। ऐसे में चोरों के हौसले बुंलद होते जा रहे हैं।
कुछ दिन पहले भी चोरों ने किया था हाथ साफ
कुछ दिन पूर्व भी निवास थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत जिल्हटी मे आने वाले पोषक ग्राम मानिकपुर बैगा टोला जेतपुरी रोड मे नल जल योजना की बिछी हुई पाइप लाईन खोल कर 20 पाइप चोर ले उड़े दूसरे दिन सुबह जिसकी जानकरी ग्राम पंचायत पंच मुन्ना लाल के द्वारा सरपंच को फोन के माध्यम से दी गई। जानकारी मिलने के बाद ग्राम सरपंच /सचिव रोजगार सहायक सचिव के द्वारा मौक़े पर पहुंच कर ग्रामीणों से जानकरी लेते हुये निरक्षण किया गया व मौक़े पर ही पंचनामा बनाया गया। साथ ही ग्राम सरपंच व सचिव ने जानकारी देते हुये बताया की एफ आर आई करने का निर्णय लिया गया व इससे पूर्व मे भी अज्ञात तत्वों द्वारा बिछि हुई पाइप लाईन खोल कर पाइप चोरी किये गये थे जिसकी लिखत सूचना संबंधित निवास थाने को दि गई थी। किन्तु आज दिनांक तक चोरो का पता नहीं किया जा सका जिसके कारण चोरो के हौंसले दिन व दिन बुलन्द होते जा रहे हुई, जिसके चलते चोरों ने एक और वरदात को अंजाम दिया है।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेंद्र चौधरी की रिपोर्ट



No comments:
Post a Comment