Breaking

revanchal times new

पिछड़ा वर्ग के प्रदेशमंत्री नियुक्त हुए राजेश पटैल निकाली स्वागत रैली नगर में जगह जगह हुआ भव्य स्वागत....





रेवांचल टाईम्स - नगर में प्रथम आगमन पर नव नियुक्त भाजपा ओबीसी प्रदेश मंत्री राजेश पटेल का भव्यता के साथ जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके पहले ओबीसी के जिलाध्यक्ष पद पर रह चुके राजेश पटेल को भाजपा प्रदेश संगठन ने इनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर प्रदेश का दायित्व सौंपा है। इनकी नियुक्ति के बाद प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने जोरदार स्वागत किया, वहीं इनकी स्वागत रैली में सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुये। ओबीसी प्रदेश मंत्री पद में राजेश पटेल की नियुक्ति पर केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके ने प्रदेश संगठन का आभार जताया।

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा कि मंडला में आयोजित स्वागत रैली में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री राजेश पटेल का भव्य एवं गरिमामय आयोजन के बीच स्वागत व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्वागत कार्यक्रम में केंद्रीय इस्पात पंचायत विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद श्रीमती सम्पतिया उईके, संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ, विधायक देव सिंह सैयाम, पूर्व विधायक रामप्यारे कुलस्ते, पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती मरावी, भाजपा जिला महामंत्री नीरज मरकाम सहित वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे।


प्रदेश मंत्री का सामाजिक संगठनों ने किया स्वागत


       पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित

स्वागत रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंची। मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त प्रदेश मंत्री राजेश पटेल का गरिमामय आयोजन के बीच भव्य स्वागत किया गया। स्वागत रैली में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की

संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे लगभग 300 वाहन के साथ स्वागत रैली नगर में प्रवेश की। इस अवसर पर जगह जगह स्वागत द्वार लगाकर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक अधिकार दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं केंद्र सरकार के प्रतिआभार व्यक्त करते हुए प्रदेश मंत्री राजेश पटेल एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री संजय कुशराम चंद्रशेखर निखारे का स्वागत किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post