BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मनरेगा अधिकारी एवं मजदूर दोनों मोबाइल पर... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 1, 2021

मनरेगा अधिकारी एवं मजदूर दोनों मोबाइल पर...


रेवांचल टाइम्स - मनरेगा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये 2 नये मोबाइल एप का उपयोग प्रदेश में प्रारंभ किया गया है। इसके माध्यम से अधिकारियों द्वारा किये गए निरीक्षण और मजदूर द्वारा की गई मजदूरी की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज  की जाएगी।

“एरिया ऑफिसर एप’’

“एरिया ऑफिसर एप’’के माध्यम से राज्य-स्तरीय, जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा अन्य अधिकारियों द्वारा जाँच/भ्रमण के समय मनरेगा के कार्यों की गुणवत्ता तथा उपयोगिता पर टीप, कार्य-स्थल से जियो टैग फोटो सहित अपलोड की जा सकेगी। अधिकारियों द्वारा किये गये दौरा तथा जाँच रिपोर्ट नस्तियों पर न होकर मोबाइल पर रहेगी, जिसे पोर्टल के माध्यम से पारदर्शिता पूर्ण तरीके से ऑनलाइन देखा जा सकेगा। आगामी एक सप्ताह में जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला, पंचायत को अपने जिले के कम से कम एक कार्य-स्थल की जाँच रिपोर्ट एप्लीकेशन के माध्यम से अपलोड करने के निर्देश राज्य स्तर से जारी किये गये हैं।

मोबाइल मॉनिटरिंग एप

इसी प्रकार मनरेगा अंतर्गत कार्यों पर लगे मजदूरों की उपस्थिति कागज पर दर्ज करने के बजाए “मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम एप’’ के माध्यम से मेट/ग्राम रोजगार सहायक द्वारा कार्य-स्थल पर प्रतिदिन सुबह 11.30 के पहले ली जायेगी। कार्य-स्थल से प्रति दिवस दर्ज मजदूरों की उपस्थिति जियो टैग फोटोग्राफ के साथ नरेगा पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी, जिससे मनरेगा के कार्यों के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनी रहेगी। आगामी 20 अगस्त से केवल ऐसे मजदूरों का भुगतान होगा, जिनकी हाजिरी सीधे कार्य-स्थल से दर्ज की गई है।


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज सिंह राजपूत

No comments:

Post a Comment