BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लेम्पस बिसौरा की सभी राशन दुकानों में मनाया गया, अन्नोत्सव... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 8, 2021

लेम्पस बिसौरा की सभी राशन दुकानों में मनाया गया, अन्नोत्सव...





रेवांचल टाईम्स - जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में थैले में निःशुल्क वितरण किये गये गेंहू चावल

निवास. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कार्डधारियों को वितरित किये जाने वाले राशन को अन्नोत्सव के रूप में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में लेम्पस बिसौरा की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों में वितरित किया गया.जिसके तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान जिल्हटी, पद्दीकौना, मझगांव, बम्हनी, मोहगांव, कटंगसिवनी, हिरनाछापर, मसूरघुघरी, जवैधा एवं बिसौरा में अन्नोत्सव मनाया गया मुख्यालय दुकान बिसौरा में मुख्यातिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष आकाश पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि सौरबधर बड़गैंया, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मंडल निवास अध्यक्ष संतोष रजक, लेम्पस अध्यक्ष धुर्रासिंह परस्ते, ग्राम पंचायत सरपंच द्रोपती सर्वटे, संचालक धर्मेंद्र सिंह परस्ते, सहित सभी संचालक, जोनल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकार मंडला, लेम्पस प्रबंधक, नोडल अधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों व ग्रामवासियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री का वर्चुअल संवाद का प्रसारण दिखाया गया जिसके बाद मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया गया और जनप्रतिनिधियों के करकमलों से राशनकार्ड धारियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 10 किग्रा चावल व गेंहू का थैलों में निःशुल्क वितरण किया गया. अन्नोत्सव को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिये उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर लेम्पस प्रबंधक सत्येन्द्रधर द्विवेदी द्वारा लगभग 15 दिनों से आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित बिसौरा के अंतर्गत संचालित होने वाली सभी राशन की दुकानों की साफ सफाई पुताई आदि साज सज्जा पर विशेष निगरानी रखी जा रही थी. और विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिये गये थे कि अन्नोत्सव को महोत्सव के रूप में मनाने के हरसंभव प्रयास किये जायें।


रेवांचल टाइम्स निवास से देवेंद्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment