BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जंगल में 8 लाख के देशी शराब के साथ वाहन जब्त, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर भागे आरोपी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 1, 2021

जंगल में 8 लाख के देशी शराब के साथ वाहन जब्त, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर भागे आरोपी



जबलपुर। आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर एक छोटे हाथी वाहन से करीब 8 लाख रुपए की अंग्रजी शराब जब्त की है। वाहन चालक पुलिस को देखकर बरगी के जंगल में वाहन खड़ा कर, मौके से फरार हो गया। आबकारी ने वाहन और 139 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब जब्त कर, आरोपियों को खोज रही है।

आबकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सिवनी की तरफ से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जबलपुर में उतरने वाली है। जिसके बाद एक टीम गठित कर जबलपुर और सिवनी की सीमा में एक चैक पोस्ट बनाई गई थी, ताकि आरोपियों को दबोचा जा सके। इसी के चलते वाहनों की चैङ्क्षकग के दौरान एक छोटा हाथी गुजरा, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वाहन चालक आबकारी को देखकर मौके से भागने लगा। आरोपी को भागता देख पुलिस ने जब वाहन का पीछा किया तो वाहन चालक ने आबकारी को चकमा देने के लिए निगरी तिराहा से अंदर गांव की ओर वाहन को ले जाने लगा, तभी बरगी थाने के अंदर रेंगाझोरी गावं के पास जंगल के अंदर आरोपी वाहन खड़ा कर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद आबकारी ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें 139 पेटी गोवा अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए बरामद कर, वाहन और शराब जब्त कर, कारज़्वाई को अंजाम दिया। आबकारी पुलिस ने बताया कि छोटा हाथी वाहन राजेन्द्र गौड़ के नाम से रजिस्टडज़् है और वाहन मालिक थाना बरगी अंतगज़्त रेंगाझोरी का ही निवासी है। जिसके बाद पुलिस वाहन मालिक और चालक की सरगमीज़् से तलाश करने में जुटी है।

No comments:

Post a Comment