रेवांचल टाइम्स - जिसमें ग्राम खुड़िया रसैयादोना निवासी शिवचंद सैयाम एवं उनकी पत्नी का मनमुटाव व पारिवारिक विवाद के चलते पिछले 5-6 वर्षों से अलग- अलग रह रहे थे। बैठक के दौरान इस विषय पर चर्चा कर पति एवं पत्नी के बीच इस मनमुटाव एवं विवाद का कारण दोनों गाँव के पंचगण एवं अनुसूचित जनजाति महासभा के पदाधिकारी गण जानकारी लेकर समझाइश दी गई। पति-पत्नी के अलग-अलग रहने का कारण जानकर उसे तत्काल दूर कर पुनः साथ रहने हेतु पत्नी की इच्छा पूछ कर जानी गई। वही पति से भी पूछा गया। तत्पश्चात दोनों गाँवों के पंचों के समक्ष आपसी सहमति से पति- पत्नी एक साथ रहने हेतु सहमति जाहिर की पंचों ने यह भी कहा कि भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोनों के बीच में दोबारा उत्पन्न ना हो और आप लोग अपना जीवनयापन अच्छे से करें और बाल- बच्चों की परवरिश अच्छे ढंग से करें। महासभा द्वारा यह कहा गया कि आप दोनों आज पंचों की बात मानकर एक साथ रहेंगे तो महासभा आपके संरक्षण के रूप में हमेशा सुख दुख में साथ देगा।
बैठक के दौरान इस महासभा, पंचायत बैठक में ग्राम खुडिया रसैयादोना के पंच मनीराम भलावी, भीखम लाल कुंजाम, दलसिंह सैयाम, हरदूल लाल कुडापे, पुन्नू लाल सैयाम, शिवचंद सैयाम तथा ग्राम सिंगारपुर सलैया से पत्नी के माता पिता सहित पंच गण उपस्थित रहे। साथ ही अनुसूचित जनजाति महासभा मध्य प्रदेश के पदाधिकारी गण गुलाब सिंह मरदरिया अध्यक्ष आदिवासी महापंचायत एवं संरक्षक महासभा मंडला, मंगल सिंह करचाम प्रदेश अध्यक्ष महासभा, तेज लाल धुर्वे प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष महासभा, बचन सिंह मरावी प्रदेश सचिव महासभा, महेश प्रसाद बर्मे जिला अध्यक्ष मंडला महासभा व राजेंद्र परते जिला उपाध्यक्ष मंडला महासभा भी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment