रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी में एक किसान की चालीस एकड़ की फसल खराब हो गई है दुकान संचालक के द्वारा किसान को गलत कीटनाशक देने पर किसान की पूरी फसल खराब हो चुकी है।
जहाँ पर किसानों के लिए सरकार हर सुविधा मुहैया करा रही है नए नए उपकरण के साथ खाद बीज दवाईयां पर कुछ लापरवाह लोगो की लापरवाही के चलते किसानों की चालीस एकड़ में खड़ी फ़सल बर्बाद हो चुकी है
जानकारी के अनुसार निजी दुकानदार ने दी गलत नींदानाशक दवाई, किसानों ने की एसडीएम से शिकायत, कार्रवाई की मांग...
40 एकड़ में लगी सोयाबीन फसल हुई बर्बाद
जिले मै हो रही काला बाजारी हम बात कर रहे डिंडौरी जिले के करंजिया जं. प. के गोरखपुर की जहाँ अधिकारी के पीट पीछे किसानों के साथ कर रहे काला बाजारी
गोरखपुर निवासी किसानों की मेहनत पर उस वक्त पानी फिर गया जब उनकी लगभग 40 एकड़ से अधिक खेतों में पक रही सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई। दरअसल, गोरखपुर के तीन से अधिक किसानों ने खेत में लगी सोयाबीन की फसल में नीदानाशक दवाई का प्रयोग गोरखपुर के एक निजी कृषि दुकान से खरीद कर किया गया था। दुकान दार ने किसानों को भ्रमित कर धान मै बड़ रही नींदा को खत्म करने वाली टोपमिक्स नींदानाशक दवा थमा दी और देते हुए किसानों को भरोसा भी दिलाया कि यह दवा भी सोयाबीन में उग ही नोंदा को नष्ट कर सकती है और नष्ट कर देती हैं इसे बहुत से लोग ले गए हैं । इधर जानकारी के अभाव में इन किसानों ने इस दवा का छिड़काव सोयाबीन के खेत में कर दिया जिसके देखते ही देखते कुछ दिनों बाद ही लगभग 40 एकड़ खेत से अधिक में लगी सोयाबीन की फसल धिरे-धीरे नष्ट व जलने लगी और फिर इसके बाद पूरी सोयाबीन की फसल आग की तरह लाल पिला होकर बर्बाद हो गई। इस मामले में जब किसानो ने करंजिया ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अमृत लाल शर्मा से बात की तो उन्होंने दुकानदार का पक्ष लेते हुए मामले से पल्ला झाड़ लिया तथा कोई कार्यवाही नहीं किया । इससे हताश होकर किसानों ने मामले की शिकायत उपसंचालक कृषि डिडोरी से करते हुए पूरा घटनाक्रम बताते हुए दुकान को कृषि केन्द्र संचालक शुभम हर्ष कौतु पर एफआईआर दर्ज कराने वा बर्बाद हुई लगभग 15 लाख की सोयाबीन की फसल के मुआवजे की गुहार लगाई है । मामले की शिकायत पीड़ित किसानों ने एसडीएम के अलावा गाड़ासरई पुलिस से करते हुए करवाई की माँग की है ।
इन पीड़ित किसानो की फसल हुई बर्बाद - पीड़ित किसान शिवम राय, रामेश्वर राय, ओंमप्रकाश राय वा और अन्य पीड़ित किसानो ने बताया की गोरखपुर के निजी कृषि दुकान कौतू कृषि केन्द्र व संचालक शुभम हर्ष कौतू ने भ्रमित कर किसानों को सोयाबीन की नींदा को खत्म करने वाली दवाई की वजह धान की निदा को खत्म करने वाली नींदानाशक दवाई दिया जिसे किसानो की 40 एकड़ मे लगी सोयाबीन की फसल लाल पिला हो कर पूरा बर्बाद हो गया । किसान शिवम राय के 18 एकड़, रामेश्वर राय के 25 एकड़ व ओमप्रकाश राय के 10 एकड़ मे लगी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गया हैं। किसानो के अनुसार कृषि दुकान संचलक को युक्त जानकारी नही हैं। मनमाने तौर पर विक्रय किये जाने वाली दवाई को खरीद कर और अपने संकट मोल ले रहे हैं। मामले मै परेशान हुए पीड़ित कृषि दुकान की पंजीयन की जांच करने की मांग की हैं। साथ ही किसान का हुआ नुकसान कीट नाशक दुकान संचालक से भरपाई करने की मांग की है


No comments:
Post a Comment