BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्रेकिंग न्यूज़...ग्राम चिखली में गाय चराने गये 28 वर्षीय युवक की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत, एवं वृद्ध महिला चपेट में आकर झुलसी.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 29, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़...ग्राम चिखली में गाय चराने गये 28 वर्षीय युवक की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत, एवं वृद्ध महिला चपेट में आकर झुलसी..



रेवांचल टाइम्स-जिले के मनेरी चौकी अंतर्गत ग्राम चिखली मे गाय चराने गये युवक की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत, एवं वृद्ध महिला झुलसी। 

आकाशीय बिजली गिरने मे मृत हुये युवक सुकरत तेकाम पिता मंगल सिंह तेकाम लगभग उम्र 28 वर्षीय ग्राम चिखली निवासी है जो अपने घर से गाय चराने गया हुआ था। एवं वहीं तालाब में एक वृद्ध महिला पिन्नी बाई उम्र 55 वर्ष नहाने गई हुई थी, तभी अचानक से मौसम हुये बदलाव के साथ चालू हुई बारिश मे तेज बिजली की कड़क चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई,और तालाब से नहाकर लौट रही वृद्ध महिला भी इस आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गई, जैसे ही बिजली गिरने की आवाज सुनाई दी ग्राम के लोग भागते हुये पहुंचे व जाकर देखा तो युवक गाँव का ही निकला, तत्काल ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना दी..। मौत की खबर सुनकर गांव में कोहराम मच गया।

वहीं जानकारी अनुसार ग्रामीणों का कहना है, की दोनों मां और बेटा है, जो आकाशीय बिजली की चपेट में आए है। जिससे बेटे की तो मौके पर मौत हो गई,और उसकी मां पूरी तरह झुलस गई, गांव वालों ने इसकी सूचना 100 डॉयल को दी जिसके बाद पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया है, एवं आकाशीय बिजली में झुलसी वृद्ध महिला पिन्नी बाई उम्र 55 को जबलपुर अस्पताल एंबुलेंस की सहायता से ले जाया गया है। पुलिस घटना की छान बीन करने में जुटी हुई है....।


रेवांचल टाइम्स निवास से देवेंद्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment