रेवांचल टाईम्स –दिन व दिन चोरों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका नजारा आज सेंट्रल बैंक छुई में देखने को मिला प्रीतम ठाकुर ने बताया कि मेरे पिता नूरसिंग ठाकुर आज से पैसे निकलवाने सेंट्रल बैंक छुई पहुंचे, और पैसे लेकर वहा गिनने लगे, उस समय वहा खड़े एक आदमी ने कुछ नोट काली और फटी होने की बात कही और कहा की इसे काउंटर में जाकर बदला लो लेकिन खराब नोट निकलने के बहाने उसने बुजुर्ग से नोटो की गड्डी ली और उसमे से कुछ नोटो को निकालकर बुजुर्ग को दिया और बदलवाने की बात कही बुजुर्ग जब नोट बदला कर वापस नोटो को गिनने लगे तो उसमे 42 नोट 500 के 21 हजार कम निकले, जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा बैंक में की गई ।
प्रीतम ठाकुर ने आगे बताया की जब सी सी टी वी फूटेज देखा गया तो एक अज्ञात युवक बुजुर्ग से बात करते हुए देखा गया है।
इसकी शिकायत कानीवाड़ा थाना में की गई है।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment