BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सरिता घनश्याम सनोडिया ने खरीफ 2020 का बीमा क्लेम किसानों को दिलवाने कलेक्टर को पत्र लिखा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 20, 2021

सरिता घनश्याम सनोडिया ने खरीफ 2020 का बीमा क्लेम किसानों को दिलवाने कलेक्टर को पत्र लिखा...

 



रेवांचल टाईम्स – सरिता घनश्याम सनोडिया सदस्य जिला पंचायत सिवनी द्वारा लगातार खरीफ 2020 में खराब हुई मक्का की फसल के बीमा क्लेम दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है इसी के चलते आज सरिता घनश्याम सनोडिया द्वारा कलेक्टर महोदय को एक बार फिर पत्र लिख ध्यान आकर्षण करवाया गया है। 

सरिता घनश्याम सनोडिया ने बताया  कि पिछले साल खरीफ 2020 में मेरे जिला पंचायत क्षेत्र सहित पूरे सिवनी तहसील में मक्का की फसल अतिवृष्टि के कारण 60 से 90 % तक क्षतिग्रस्त हो गई थी । जो की सभी भलीभांति जानते हैं मगर फसल के क्षतिग्रस्त हुए लगभग एक वर्ष हो गए, मगर आज दिनांक तक फसल का बीमा क्लेम नहीं मिला , अब किसानों को अपना पारिवारिक खर्च एवं फसल ऋण चुकाने में भारी समस्या हो रही है । किसानों ने फसल बीमा प्रीमियम भरा है तो उन्हें समय पर बीमा क्लेम भी मिलना चाहिए यह उनका हक बनता है । 

सरिता घनश्याम सनोडिया ने अब जिले के मुखिया से अनुरोध किया है कि सिवनी तहसील ( जिला सिवनी ) के अंतर्गत आने वाले सभी बीमा धारी किसानों को मक्का फसल की क्षतिपूर्ति राशि अविलंब प्रदान करवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की उम्मीद जताई है।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment