भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग नींद न आने की समस्या से परेशान हैं। कुछ लोग रात में घंटों तक बिस्तर पर लेटे रहते हैं। मगर इसके बाद भी उन्हें नींद नहीं आती है। कुछ लोग तो ऐसे है उन्हें नींद की गोली खाएं बिना नींद नहीं आती है। डॉक्टर्स ने नींद के लिए एक ट्रीक बताई है जिसे आप रोजाना फॉलो कर एक अच्छी नींद ले सकते हैं। इस ट्रिक का नाम 10-3-2-1-0 है। आइए जानते है इसके बारे में
क्या है 10-3-2-1-0 का फार्मूला
- सोने से 10 घंटे पहले - कैफीन युक्त पेय पदार्थ नहीं पीना चाहिए।
- सोने से 3 घंटे पहले - कोई और खाना या शराब नहीं पीनी चाहिए।
-सोने से 2 घंटे पहले - कोई और काम नहीं करना चाहिए।
- सोने से 1 घंटा पहले - सभी फोन, टीवी और कंप्यूटर बंद कर देने चाहिए।
0 - आप सुबह स्नूज़ बटन (Snooze Button) को जितनी बार दबाएंगे, उतनी बार।
1-सोने से 10 घंटे पहले आप सभी कैफीनयुक्त पेय पदार्थ (Caffeinated Beverages) पीना बंद कर दें। ऐसा करने से आपकी बॉडी के ब्लड स्ट्रीम (Bloodstream) से कैफीन साफ हो जाएगा और इससे उत्तेजक प्रभावों (stimulatory effects) को खत्म किया जा सकेगा।
2-सोने से तीन घंटे पहले ही आप खाना खा सकते हैं। जो लोग शराब पीते हैं। वो भी सोने से तीन घंटे पहले ही शराब को पी सकते हैं। इससे आपको गैस और सीने में जलन की शिकायत नहीं होगी और आप आसानी से सो पाएंगे।
3-सोने से 2 घंटे पहले काम से संबंधित सभी गतिविधियों को समाप्त कर दें।
4- सोने से एक घंटे पहले आप अपने फोन, टीवी और कंप्यूटर को बंद कर दें।

No comments:
Post a Comment