झूठी शान के खातिर एमपी (Madhya Pradesh Woman Crime News) में महिलाओं से बर्बरता कोई नई बात नहीं है। दो दिन पहले अलीराजपुर परिजनों ने महिला की पिटाई की थी। महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि वह बिना बताए रिश्तेदार के यहां चली गई थी। अब धार जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में परिजनों दो लड़कियों (Dhar Girl Brutally Beaten Up By Family) बर्बरता पूर्वक पिटाई कर रहे हैं। सरेआम लाठी और डंडों से पिटाई की जा रही है।
घटना धार जिले के टांडा थाना क्षेत्र के पीपलावा का है। पिटाई के दौरान लड़कियों के साथ जानवरों जैसा सलूक किया जा रहा है। परिजन कभी बाल पकड़कर खींच रहे हैं। कभी उसके ऊपर लात-घूंसों की बरसात कर रहे हैं। इससे भी जी नहीं भर रहा है तो लाठी और डंडों से पीट रहे हैं। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल से बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है।
वीडियो में दिख रहीं दोनों लड़कियां आपस में चचेरी बहन हैं। दोनों का रिश्ता अलीराजपुर के जोबट में तय हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन दोनों को परिवार के लोगों ने स्कूल के पास रोका और कहा कि तुम दोनों फोन पर बात क्यों करती हो। उसके बाद पिटाई शुरू कर दी।
पिटाई के दौरान दोनों बचाने के लिए गुहार लगाती रहीं लेकिन किसी ने मदद नहीं की। गांव और परिवार के लोग तमाशबीन बनकर वहां पर मौजूद रहे, लेकिन बचाने नहीं आए। परिजनों के डर से लड़कियां पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराने नहीं गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। उसके बाद लड़कियों से पूछताछ की गई है।
पुलिस ने पूछताछ के बाद परिवार के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को धार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद लड़कियां सहमी हुई हैं। पिटाई के दौरान लड़कियों को गहरी चोट लगी है। पुलिस ने इनका मेडिकल करवाया है।

No comments:
Post a Comment