BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायत अमगवां के वार्ड नं 06 की नालियों में भरे गंदे पानी से पनप रहे मच्छर, बढ़ रहा मच्छरों का प्रकोप... लापरवाह हुआ पंचायत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, July 4, 2021

ग्राम पंचायत अमगवां के वार्ड नं 06 की नालियों में भरे गंदे पानी से पनप रहे मच्छर, बढ़ रहा मच्छरों का प्रकोप... लापरवाह हुआ पंचायत







  रेवांचल टाईम्स - ग्राम पंचायत अमगवां लंबे समय से वार्डों में बनीं नालियों की साफ– सफाई को लेकर नहीं दे रहा ध्यान

      ग्रामीण, वार्ड नंबर 06 की शिकायत के बाद भी ग्राम पंचायत अमगवां द्वारा लंबे समय से गांव के किसी भी कस्बे,वार्ड की सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे गांव के ज्यादातर वार्डों की नालियां चोक हो चुकी है और पक्की सड़को में बनी नालियां कीचड़ व गंदे पानी से भरी हुई हैं। जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, इन हालातों से ग्रामीणों को बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ रहा है लेकिन, जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का समाधान कराए जाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहे है।



ताजा मामला मंडला जिले के विकासखंड क्षेत्र निवास की ग्राम पंचायत अमगवां के वार्ड नं 06 का है, जहां सड़कों व नालियों की सफाई नहीं होने की वजह से ग्राम के ज्यादातर वार्ड क्रमांक 06 की नालियों में पानी और कीचड़ जमा हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी ग्राम के वार्ड क्रमांक 06 का है जहां, कीचड़ की वजह से दौड़ रही सड़न भरी बदबू की वजह से लोगों का घरों में रहना भी दूभर हो गया है। साथ ही मच्छरों का प्रकोप इतना ज्यादा बढ़ गया है,अगर यहीं स्थिति रही वार्ड में तो मलेरिया पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी तेजी के साथ बढ़ सकती है। जिससे वार्ड वासी परेशान है, और वार्डवासियों का कहना है, कि कई बार हमने ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक से शिकायत कर चुके हैं लेकिन, उनकी समस्या की कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा है। जिससे हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। फिर भी ग्राम पंचायत अमगवां के जिम्मेदार वार्डो की सफाई कराने की बजाए सफाई व्यवस्था के नाम पर आने वाली लाखों रुपए की राशि को बिल-व्हाउचर तैयार करके खुर्द-बुर्द करने में जुटे हुए है। जिससे स्थानीय रहवासी परेशान है।



यहीं नहीं जनपद मुख्यालय निवास से लेकर कई ग्राम पंचायतों में भी इसी तरह के हालात


जनपद पंचायत निवास की ग्राम पंचायत अमगवां, भीखमपुर,कोहका, सतपहरी बंजरटोला, बिसौरा, जिल्हटी सहित अन्य ग्राम पंचायतों की बनीं नालियों में कीचड़ और गंदगी के ढेर लगे हुए है। फिर भी स्थानीय प्रशासन के अधिकारी साफ – सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं, और ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी भी इस ओर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रहे है।




रेवांचल टाइम्स निवास से देवेंद्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment