BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP के 13 जिले हुए कोरोना संक्रमण से मुक्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 3, 2021

MP के 13 जिले हुए कोरोना संक्रमण से मुक्त



भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना (Corona in Madhya Pradesh) के नये मामलों में निरंतर कमी आ रही है और अब यह संख्या 50 से नीचे पहुंच गई है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 43 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 8 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 07 लाख, 89 हजार, 887 और मृतकों की संख्या 8,989 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई।

आज प्रदेश के 17 जिलों में नये मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक इंदौर में 12 मरीज मिले हैं। जबकि राज्य के 35 जिलों में आज नये प्रकरण शून्य रहे। वहीं, राज्य के 13 जिले- उज्जैन, कटनी, सीधी, मंदसौर, देवास, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, उमरिया, मंडला, खंडवा, अशोकनगर और बुरहानपुर कोरोना संक्रमण से पूरी तरह मुक्त हो चुके हैं। इन जिलों में अब कोरोना के एक भी सक्रिय प्रकरण नहीं हैं।

No comments:

Post a Comment