मण्डला 28 जुलाई 2021
नवीनीकरण एवं धारणाधिकार के अंतर्गत कार्यवाही के लिए विशेष
शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 अगस्त को सामुदायिक वार्ड
भवन मंडला में शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें नर्मदाजी वार्ड, राजराजेश्वरी वार्ड, सिंहवाहिनी वार्ड, किला वार्ड एवं इन्द्रा जी
वार्ड की नवीनीकरण एवं धारणाधिकार की कार्यवाही की जाएगी। 5 अगस्त को आंगनवाड़ी भवन सुभाष वार्ड में राजेन्द्र
वार्ड, सुभाष वार्ड एवं
रानी अवंतीबाई वार्ड की नवीनीकरण एवं धारणाधिकार की कार्यवाही की जाएगी। 10 अगस्त को नारी विकास समिति
(रानी रामगढ़ स्कूल के सामने) में आयोजित शिविर में आजाद वार्ड, श्रीराम वार्ड एवं रानी
दुर्गावती वार्ड की नवीनीकरण एवं धारणाधिकार की कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार 12 अगस्त को कानूनगों शाखा
(तहसील कार्यालय मंडला) में शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें सम्मिलित वार्ड
स्वामी सीताराम वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड एवं सरदार भगतसिंह वार्ड की नवीनीकरण एवं
धारणाधिकार की कार्यवाही की जाएगी।

No comments:
Post a Comment