मंडला। मंडला शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ने वाली 8 साल की आर्या शुक्ला का चयन एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की आॅन लाईन डांस प्रतियोगिता में हुआ है। बताया गया कि वर्तमान में चल रहे कोरोना महामारी के चलते प्रतियोगिता का आयोजन पूर्णतः आॅन लाईन तरीके से किया गया। जिसका फाईनल 9 जुलाई को होगा। शहर के निजी स्कूल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सुप्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन की कंपनी के साथ मिलकर यह आयोजन किया गया। बताया गया कि कंपनी ने 18 जून तक आॅनलाईन आॅडिसन लिया था जिसमें देश भर के बच्चों ने अपने डांस का वीडियो बनाकर कंपनी की वेब साईट में अपलोड किया था। जिसमें मंडला जिले से आजाद वार्ड निवासी आर्या शुक्ला का चयन हुआ। इस प्रक्रिया को पार करने के बाद एक बार फिर चयनित सभी प्रतिभागियों का डांस आॅनलाईन लाईव माध्यम से आयोजक कंपनी से जुड़ी विशेष समिति के पदाधिकारियों ने लाइव देखा। जिसमें देश भर से चार प्रतिभागियों का चयन हुआ है। इन चार प्रतिभागियों में मंडला शहर के आजाद वार्ड निवासी 8 साल की आर्या भी शामिल हैं। फाईनल डांस प्रतियोगिता का आयोजन 9 जुलाई को आॅन लाईन लाईव माध्यम से ही किया जाएगा। फाईनल जीतने वाले प्रतिभागी को 10 हजार के इनाम के साथ अंतर्राष्ट्रीय गायक शंकर महादेवन के आॅटोग्राफ वाले प्रमाण पत्र दिया जाएगा। आर्या शुक्ला आजाद वार्ड निवासी एडव्होकेट सोमेश शुक्ला और निधि शुक्ला की सुपुत्री हैं। इनके चयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष भीष्म द्विवेदी, विधायक डाॅ अशोक मर्सकोले, नगर अध्यक्ष अनुराग बिट्टू चैरसिया, पूर्व नगर अध्यक्ष जयदत्त झा सहित सभी परिजनों, मित्रों ने बधाई दी है।
Monday, July 5, 2021
Home
breaking-news
mandla
Top
मंडला: जिले की यह पुत्री इतनी चपलता से करती है डांस...बड़े बड़े डांसर भी घबरा जाये

Tags
# breaking-news
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
breaking-news,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment