रेवांचल टाईम्स-कोविड जागरूकता के लिये एनसीएसटीसी ने किया कार्यक्रम
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत एनसीएसटीसी के सहयोग से आयोजित वैज्ञानिकों एवं डाॅक्टर्स का विद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम में सिवनी जिले में अनेक ग्राम पंचायतों में कोविड जागरूकता विषय पर जागरूकता संदेश दिया जा रहा है। इसमें वैज्ञानिक एवं डाॅक्टर्स ने पालकों की उपस्थिति में बच्चों से बात कर कोविड अनुकूल व्यवहार को अपनाने का संदेश दिया।
इसी अभियान के तहत जिला मुख्यालय से 15 किलो मीटर दूर छिंदवाड़ा रोड स्थित ग्राम फुलारा में उपस्थित बच्चों एवं ग्रामवासियों को विभिन्न प्रयोगों को प्रत्यक्ष रूप से दर्शाते हुए संक्रमण कैसे हो सकता है समझाया गया।
ग्राम की चौपाल में आयोजित कार्यक्रम में वैज्ञानिक एम एस नरवरिया ने बताया की मास्क का उचित उपयोग और हाथों की स्वच्छता कोरोना को हरा सकती है, उन्होने आशा व्यक्त की इस प्रदर्शनी में उपस्थित बच्चे एवम ग्रामीण में जो जागरूकता आई उससे वे भी जागरूकता दूत का कार्य करके दूसरो को भी जागरूक करेंगे।
दूसरे कार्यक्रम में स्त्रोत वैज्ञानिक इंजी. बी बी गांधी ने बताया कि अगर आप अधिकांश समय मास्क को लगाने के बाद कुछ पल के लिये भी भीड़ में चाय पीते समय, नाश्ता करते समय मास्क को अपने ओठों एवं नाक से दूर करते हैं तो वायरस आक्रमण का मौका नहीं चूकता है।
कार्यक्रम में बताया गया कि अब जबकि 2021 का कोविड वायरस डेल्टा म्यूटेंट तबाही मचा रहा है तब हमारी तैयारी 2020 की न होकर 2021 या उससे आगे की रखनी होगी। अब 2 गज की दूरी और डबल मास्क है जरूरी को अपनाने की जरूरत है। इस कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि अतिआवश्यक होने पर जब बाहर जायें तो सुनसान सड़क पर भी डबल मास्क का उपयोग करें। दोनो मास्क उचित प्रकार से नाक एवं मुंह को ढंके रहे, कोरोना से बचाओ ही इसका पहला इलाज है कार्यक्रम में स्त्रोत विद्वान वैज्ञानिक एम एस नरवरिया ने कोवीशील्ड और कोवैक्सीन टीके की वैज्ञानिक जानकारी देते हुये उनसे कोविड संक्रमण से बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में बताया कि कोविड का टीका लगवाने के बाद भी मास्क , सोशल डिस्टैंसिंग एवं सेनिटाइजेशन का उपयोग निरंतर जारी रखना चाहिये। टीके की दोनो डोज को समय पर लगवाकर ही प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय किया जा सकता है।
ग्राम पंचायत फुलारा में आयोजित कार्यक्रम में डॉ नीरज चोपड़ा पशु चिकित्सक,पंच नीरज नायक सहित ग्रामीणों व बच्चें उपस्थित हुए।
इस कार्यक्रम में उपस्थित डॉ चोपड़ा ने बच्चों व ग्रामीणों को कोरोना से सजग रहने और आए हुए वैज्ञानिको द्वारा दी गई समझाइस का पालन करने और दूसरों तक भी पहुंचाने की बात कही ।
ग्रामीणों ने बताया की आज के कार्यक्रम के बाद कोरोना और वेक्सीन को लेकर जो सवाल दिमाग में थे। उनका जवाब मिल गया अब हम वेक्सिन भी लगवायेगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे व कोरोना से बचने के जो उपाय बताए गए हैं उनका पालन भी करेंगे।
विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment