BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन के तहत् रजनी पटेल को लगाई गई कोवैक्सीन की पहली डोज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 23, 2021

गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन के तहत् रजनी पटेल को लगाई गई कोवैक्सीन की पहली डोज

मण्डला 23 जुलाई 2021


 

23 जुलाई को जिला चिकित्सालय मण्डला में गर्भवती महिलाओं के कोविड-19 टीकाकरण की शुरूआत श्रीमती रजनी पटेल पति श्री अभिषेक पटेल निवासी सरदार पटेल वार्ड मण्डला को कोवैक्सीन की प्रथम खुराक लगाकर की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मीना मसराम ने कहा कि कोविड 19 वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है, इसे हर स्तर पर जांचा और परखा गया है। उन्होंने मां एवं गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा के लिए कोविड-19 का टीका अनिवार्य रूप से लगवाने का आव्हान किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने गर्भवती माताओं के लिए कोविड वैक्सीनेशन की अनिवार्यता के संबंध में जानकारी दी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. यतींद्र झारिया ने बताया कि कोविड-19 टीका सुरक्षित है। जच्चा एवं बच्चा की जान बचाने हेतु माताएं आगे आकर टीकाकरण जरूर करवाएं, टीका मंगलवार एवं शुक्रवार को जिले की 10 संस्थाओं में लगाया जाएगा, आज माताओं को कोवैक्सीन लगाई गई जिसकी दूसरी खुराक 28 दिन बाद दी जायेगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिले में टीम को प्रशिक्षण देकर जिले की सी.एच.एस.सी. एवं जिला चिकित्सालय मण्डला में डयूटी लगाई गई है तथा निर्देश जारी किए गए है। एम्बूलेंस एवं जननी 108 से माताओं को टीकाकरण स्थल तक लेकर आएं एवं सुरक्षित माताओं को घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला समन्वयक 108 चिकित्सा हेल्थ केयर लिमिटेड को दी गई है। आज के शुभारंभ कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी, महिला चिकित्सक, जिला नर्सिंग ऑफिसर, डिप्टी मिडिया, सिस्टर ट्यूटर, एच.ई.ओ. परामर्शदाता, शहरी क्षेत्र के सुपरवाइजर तथा स्टॉफ नर्स एवं सुमन हेल्प डेस्क के कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment