रेवांचल टाइम्स - दिनांक 26जुलाई 2021 को वार्ड पार्षद कोमल कछवाहा लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गंदी गंदी गालियां दी गई जिसकी सूचना थाना कोतवाली में की जा चुकी है इसी संबंध में आज दिनांक 28.07.21को नगरपालिका कर्मचारी संघ द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर महोदया के नाम ए डी एम मेडम को ज्ञापन सौंपा गया साथ ही अवगत कराया गया कि यह वॉर्ड पार्षद का पहला मामला नहीं है इसके पूर्व भी पार्षद के द्वारा कर्मचारियों से अभद्र भाषा में बातचीत की जाती रही है इस प्रकार के घटनाक्रम से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है एवम निवेदन किया गया कि इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाए

No comments:
Post a Comment