BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त मोर्चा संघ घुघरी ने सौंपा ज्ञापन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 19, 2021

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त मोर्चा संघ घुघरी ने सौंपा ज्ञापन...





 रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खण्ड घुघरी में मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा ब्लॉक शाखा घुघरी के 17 संगठनों के द्वारा  विभिन्न मांगों को लेकर 19 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक सामूहिक अवकाश एवं 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन कलम बंद ,कार्यालय बंद ,हड़ताल पर जाने की के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घुघरी को ज्ञापन दिया गया एवं मांग की गई संयुक्त मोर्चा ब्लॉक शाखा घुघरी के द्वारा जिसमें ब्लॉक संयोजक प्रदीप पाठक ,महेंद्र मलगाम ब्लॉक सह संयोजक ,अमृत लाल उइके संरक्षक, कुँवर लाल उइके ब्लॉक अध्यक्ष इंजीनियर संघ ,सुरेश कुमार रजक अध्यक्ष एडीओ संघ ,वसंतराव मरावी अध्यक्ष पीसीओ संघ, श्रीमती संध्या शिवहरे अध्यक्ष मनरेगा अधिकारी/ कर्मचारी संघ, धर्मेंद्र मिश्रा अध्यक्ष एनआरएलएम संघ ,रफीक खान अध्यक्ष प्रधानमंत्री आवास/एसबीएम घुघरी, राजेश चंद्रोल अध्यक्ष जनपद पंचायत अधिकारी कर्मचारी संघ घुघरी,सुरेश मरावी अध्यक्ष सचिव संगठन ब्लॉक शाखा घुघरी, मदन बैरागी अध्यक्ष ग्राम रोजगार सहायक ब्लॉक शाखा घुघरी इन सभी विभागों के अलग-अलग संगठन के द्वारा रैली निकालकर संयुक्त रुप से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार से मांग की गई यदि हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किया गया तो आने वाले 22 तारीख से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर समस्त कर्मचारी, अधिकारी विभिन्न संगठन के लोग हड़ताल पर रहेंगे जिसकी संयुक्त जवाबदारी प्रशासन की होगी इसके पूर्व जनपद के सभाकक्ष में समस्त अधिकारी/कर्मचारी संघ की ब्लॉक स्तर की मीटिंग आयोजित की गई जिसमें प्रान्तीय स्तर के निर्देश पर ब्लॉक स्तर का सयुंक्त मोर्चा गठित किया गया इसके बाद कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए जनपद पंचायत से तहसील कार्यालय तक नारो की हुंकार के बीच रेली निकाली गई जिसमें पूरे उत्साह के साथ सभी ने हिस्सा लिया

No comments:

Post a Comment