BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मातम में डूबे परिवार पर सांपों का कहर, घर में एक साथ निकले कई सांप, रखवाली में तैनात पुरुष - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 19, 2021

मातम में डूबे परिवार पर सांपों का कहर, घर में एक साथ निकले कई सांप, रखवाली में तैनात पुरुष



सतना : सतना जिले के दहिया गांव में एक परिवार में मुसिबतों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, परिवार में महज दो दिन पहले ही जवान बेटे की एक्सीडेंट में मौत हो गई वहीं रसोई घर से एक साथ 18 जहरीले सांप निकल आए। एक के बाद एक कई सांप देख घर के लोग सहम गए। आलम यह था कि एक सांप को संभालते तो दूसरा निकल आ रहा था। क्योंकि आस पास के लोग और कई रिश्तेदार भी घर में आए हुए थे तो ऐसे में घर परिवार में हड़कंप की स्थिति बन गई।
दरअसल, सतना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत रिगरा के दहिया गांव में 23 वर्षीय बेटे की एक्सीडेंट में मौत हो गई। परिवार बेटे के गम में डूबा हुआ था। सांत्वना देने के लिए आस पड़ोस और रिश्तेदार इक्ट्ठे हुए थे। तभी रसोई घर की दीवार में से एक सांप निकला तो घर वालों ने उसे मार दिया। इसके बाद एक-एक करके 18 सांप निकले। इतनी संख्या में घर में सांप को देखकर लोग सहम गए।

परिवार के लोगों ने लाठियों से सांप को मार दिया है। उनके दिल में सांपों की दहशत ऐसी बैठी है कि परिवार के पुरुष रसोईघर में लाठियां लेकर बैठे हुए है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जो सांप निकले थे, उनके ऊपर त्रिशुल के निशान बने हुए थे। इसके बाद गांव में तरह-तरह की और भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। परिजनों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में सांप निकलना अच्छी बात नहीं क्योंकि परिवार में की लोग हैं और बच्चे भी हैं। ऐसे में कोई अनहोनी हो सकती है। एक साथ इतने सांप देखने के बाद परिवार वालों की नींद उड़ी हुई है।

No comments:

Post a Comment