BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मात्रशक्तियों द्वारा मनाया गया हरियाली महोत्सव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 19, 2021

मात्रशक्तियों द्वारा मनाया गया हरियाली महोत्सव



रेवांचल टाइम्स - जन समस्या निवारण संस्थान सिवनी द्वारा लगातार किये जा रहे है पौधारोपण जन हित को ध्यान में रखते हुए 18 जुलाई दिन रविवार को जन समस्या निवारण संस्थान सिवनी जिले की महिला अध्यक्ष पार्वती डहेरिया के नेतृत्व में  संस्थान की जिला उपाध्यक्ष  अमृता बेदी, नगर अध्यक्ष  सन्ध्या खंडाइत नगर सचिव रेखा डहेरिया नगर उपाध्यक्ष (चिकित्सा प्रकोस्ट) राखी बघेल, किदवई वार्ड अध्यक्ष श्रीमती अमृता दुवे , गुरुनानक वार्ड अध्यक्ष  मीना बरमाईया, एवं अन्य पदाधिकारियों के प्रयासों से पौधारोपण कार्य किया जा रहा है जिसमे आज ड्रीम लेंड सिटी सिवनी के शिव मंदिर प्रांगण में पौधरोपण कर हरियाली महोत्सव मनाया गया। रोपित पौधों में औषधिय पौधे नीम आंवला एवं सदाबहार पौधों में अशोक, गुलमोहर व मौसमी फलदार पौधों में आम जामुन कटहल करौंदा जाम आदि पौधों को रोपित किया गया जिसमे पौधों की देख रेख की जिम्मेदारी ड्रीम लैंड की निवासी महिलाओं ने ली एवं संस्थान के पदाधिकारियों के समक्ष संकल्प लिया है कि हम सभी पौधों की देख भाल पर्यावरण की सुरक्षा हेतु करबद्ध रहेंगे। इस मुहिम में संस्थान की महिलाओं ने भी संकल्प लिया है कि सिवनी जिले के शहरी व ग्रामींग क्षेत्रो का भृमण कर पौधरोपण के साथ साथ जन जागृति का कार्य संस्थान जारी रखेगा। साथ ही

महिला जागृति महिला सशक्तिकरण एवं कोविड 19 की तीसरी लहर की संभावना के बारे में उपस्थित महिलाओं ने अपने अपने उद्बोधन में महिलाओं को हर क्षेत्रो में संगठित होकर अग्रसर होने हेतु  विचार रखे एवं एक दूसरे को हल्दी कुंम कुंम कर घर परिवार में सुख शांति हेतु शिव मंदिर में पूजन अर्चना की संस्थान द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम में मुख्य रूप से जसप्रीत कोर कु गीता डहेरिया अनुराधा बघेल  निर्मला बराई  खुशबू परिहार सरिता परिहार जयश्री साहू,तारा पटले, कलावती,प्रियंका पटले, सुषमा विशेन, खुशबू बिशेन, सुकमी सोनवाने, रेखा चौकसे,शिवानी,भारती अग्रवाल,रजनी तिवारी,प्रीति तिवारी,स्नेहलता साहू,पुष्पलता शुक्ला, शशि यादव लक्ष्मी सोनवाने एवं अधिक संख्या में महिलाओं की गरिमयी उपस्थिति रही ।अंत मे  सन्ध्या खंडाइत ने आभार व्यक्त कर शुभकामनाएं दी।


अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment