BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना वैक्सीन लगवाने के कितने दिन बाद तक नहीं बनाने चाहिए यौन संबंध, क्या है इस पर एक्सपर्ट की राय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 13, 2021

कोरोना वैक्सीन लगवाने के कितने दिन बाद तक नहीं बनाने चाहिए यौन संबंध, क्या है इस पर एक्सपर्ट की राय



कोरोना के खतरे से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने का काम तेजी से चल रहा है। ऐसे में एक्सपर्ट वैक्सीन लगवाने से पहले और बाद में कई बातों पर खास ध्यान देने की सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं रूस में लोगों को वैक्सीन लगवाने के कम से कम की तीन दिन तक यौन संबंध न बनाने की सलाह दी जा रही है। वहीं रूस में लोगों को वैक्सीन लगवाने के बाद किसी भी तरह के ज्यादा मेहनत वाले कामों को करने के लिए मना किया है। जिसनें यौन संबंध भी शामिल है। वहीं कुछ दिन पहले वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों को सिगरेट और शराब से दूर रहने के लिए कहा था।

एक्सपर्ट का कहना है कि यौन संबंध के दौरान काफी एनर्जी लगती है। ऐसे में वैक्सीन लगवाने के बाद इस तरह की एक्टीविटी इंसान के लिए हानिकारक हो सकती है। आपको बता दें कि भारत में अभी इस तरह की कोई गाइडलाइन नहीं आई है। लेकिन यूनिसेफ की ओर से वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ खास बातों का ख्याल रखने के लिए कहा गया है।

यूनिसेफ का कहना है कि टीका लगवाने के बाद कम से कम 3 दिन तक किसी भी तरह की कोई भारी फिजीकल एक्टीविटी न करें। साथ ही शराब और सिगरेट से बचने के लिए कहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि ये चीजें वैक्सीन के साइड इफेक्ट को और भी बढ़ाती हैं।

No comments:

Post a Comment