BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लंबे समय से कोवैक्सीन के दूसरे डोज का था इंतजार, नैनपुर नगर वासियों को मिली राहत,नगर पालिका अध्यक्ष ने दिया जागरूकता का संदेश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, July 24, 2021

लंबे समय से कोवैक्सीन के दूसरे डोज का था इंतजार, नैनपुर नगर वासियों को मिली राहत,नगर पालिका अध्यक्ष ने दिया जागरूकता का संदेश



रेवांचल टाइम्स :- कोवैक्सीन के सेकंड डोज़ को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे नैनपुर नगर वासियों को आज राहत मिली। कल और आज तक नगर में 200 डोज़ को वैक्सीन के पहुंचे जिसमें कल गर्भवती महिलाओं को 50 और बाकी बचे नगर वासियों को कोवैक्सीन के सेकंड डोज़ के रूप में लगाए गए। 


लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों ने आज राहत की सांस ली और उत्साह के साथ कोवैक्सीन का अपना दूसरा डोस संपन्न किया।

लोगों का कहना था कि काफी लंबे समय से इंतजार करना पड़ रहा था काफी बार आकर पता कर रहे थे। लेकिन को वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। 


आज नैनपुर नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजू विश्वकर्मा एवं समस्त सदस्य भी लोगों के बीच उत्साह एवं जागरूकता का परिचय देते हुए पहुंचे एवं सभी ने कोवैक्सीन का दूसरा डोस संपन्न किया एवं नैनपुर नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल द्वारा जागरूकता का संदेश दिया गया।

जिसमें उन्होंने कहा कि,


"हमने पूरी क्षमता और सभी के सहयोग से नगर में एक सफल वैक्सीनेशन का महा अभियान चलाया। जिसके चलते हमने नगर के मुख्य वार्ड में भी वैक्सीनेशन केंद्र लगवाए जिसमें लोगों को ज्यादा लंबी दूरी ना तय करते हुए स्वयं के वार्ड में ही वैक्सीन का लाभ मिला एवं वह सभी नगर पालिका कर्मचारी,स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी, डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ, सामाजिक कार्यकर्ता, एवं सभी नगरवासी बधाई के पात्र हैं। जिन्होंने इस सफल महां वैक्सीनेशन अभियान में हमारा पूरा सहयोग दिया। जिसके लिए उन्होंने सभी को बधाई प्रेषित की और समस्त कर्मचारी और समाजसेवियों का धन्यवाद दिया।"


✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️

No comments:

Post a Comment