BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लाखो की लागत से बने स्टाप डेम से हो रहा पानी का रिसाव, भ्रष्टाचार सामने आने के बाद अधिकारी कर रहे जांच की नौटंकी आखिर क्यों... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 22, 2021

लाखो की लागत से बने स्टाप डेम से हो रहा पानी का रिसाव, भ्रष्टाचार सामने आने के बाद अधिकारी कर रहे जांच की नौटंकी आखिर क्यों...



रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी में भ्रष्टाचार का कोई पहला मामला नही है आज तक अनेकों मामले सामने आए और जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने केवल जाँच का हवाला देते फ़ाइल धूल खाते नजर आती है फिर कोई भी शासकीय पैसे में किये गए भ्रष्टाचार में आगे आता है फिर धीरे धीरे मामला ठंडे बस्ता में वही फिर एक मामला मेहंदवानी जनपद के ग्राम पंचायत बिलगढ़ा का शहपुरा-वर्तमान में अगर देखा जाए तो डिंडौरी जिला मनरेगा योजना में अव्वल है मनरेगा योजना के अंतर्गत करोड़ो का निर्माण कार्य हुआ जिसमे पुलिया, स्टॉप डेम,ग्रेवल सड़क,कंटूर ट्रंच, गली प्लग के अलावा अन्य कार्य हुए है मगर जमीनी हकीकत तो यह है कि ठेकदारों ने मनमर्जी से काम किया और उपयंत्रियों सहित सहायक यंत्री ने भी मनमाफिक मूल्यांकन किया, अब सवाल यह उठता है कि क्या इन्हें अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त था,और अगर नही था तो निर्माण कार्यों में इतनी लापरवाही क्यों कि गई इसके अलावा जिन ठेकदारों के पास न मटेरियल का स्टॉक,न वाहन का रजिस्ट्रेशन है उनके नाम से लाखो का बिल कैसे पास हो गया.? मामले से जाहिर होता है कि कही न कही आपसी साठगाठ से मनरेगा से प्राप्त राशि का आपस मे बंदरबाट किया जा रहा है ताजा मामला जनपद मेंहदवानी अंतर्गत बिलगढा का है जहा मनरेगा योजना मे अघोषित ठेकेदार के साथ साठगाठ कर लाखो के वारेन्यारे कर लिये गये।





रिस रहे है भ्रष्टाचार के स्टाप डेम


मेहदवानी के ग्राम पंचायत बिलगढा में बनाड़ी नाला में करीब आधा दर्जन से अधिक स्टाप डेम का निर्माण कार्य  लाखो की लागत से ग्राम पंचायत ने करवाया है जिसमे देखा जाए तो अधिकतर स्टॉप डेमों के नीचे से पानी बह रहा है तस्वीर देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि निर्माण कार्य मे किस कदर भ्रष्टाचार किया गया है ,इस विषय पर ग्रामीणों का साफ कहना है बिना बेस डाले ही प्राक्कलन के विपरीत काम किया गया है इसलिए स्टाप डेम के नीचे से ही पानी बह रहा है।इसके अलावा बनाडी नाला मे ही बने एक स्टाप डेम को बीच से पानी के बहाव के नाम से निर्माण के बाद अब तोडा जा रहा है जिससे जाहिर होता है कि किस कदर की लापरवाही जिम्मेदारो व्दारा बरती जा रही है।


प्राक्कलन के विपरीत हुआ काम


ग्राम पंचायत बिलगढा मे बनाडी नाला मे मनरेगा योजना अंतर्गत करीब आधे दर्जन से अधिक स्टाप डेम लाखो की लागत से इसलिए बनाये गये थे कि इनमे पानी रोका जावेगा व उसका फायदा ग्रामीणो को होगा परन्तु धरातल पर उनकी हालत देखने से पता चल रहा है कि उपरोक्त निर्माण कार्य से ग्रामीणो को तो नही बल्कि उपयंत्री,सहायक यंत्री व अघोषित ठेकेदार को जमकर फायदा हुआ है उपरोक्त कार्य मे उपयुक्त किसी भी सामग्री की खरीद के लिए पचायत के चहेते सप्लायर विकास टेडर्स से क्रय करने के नाम पर बिल लगाये गये है वही सूत्र बताते है कि विकास ट्रेडर्स को ही स्टाप डेम निर्माण कार्य का अघोषित ठेका दे दिया गया था जिस कारण वर्तमान स्थिति मे स्टाप डेमो मे हुए गुणवत्ताहीन कार्य के कारण पानी ही नही रूक रहा है।


इनका कहना है-


       मुझे आये अभी ज्यादा दिन नही हुआ है मुझसे पहले का काम होगा यदि स्टाप डेमो से जल का रिसाव हो रहा है तो गलत है जल्द ही जाकर स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जावेगी। 

                 मितेष सिंगौर 

            सहायक यंत्री जनपद पंचायत मेंहदवानी

No comments:

Post a Comment