रेवांचल टाईम्स - डिंडोरी में नर्मदा नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से एक युवक नर्मदा मंदिर के पास बने नर्मदा स्टाप डेम में फंस गया जो काफी देर तक डेम के ऊपर ही रुका रहा, बाढ़ के तेज बहाव के बाद युवक पानी के तेज बहाव में बह कर बीच नर्मदा में फंस गया, बीच नर्मदा में फंसे युवक पर जब लोगो की नजर पड़ी तब नगर के एक समाजसेवी हरिहर पारासर ने युवक की जान बचाने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी साथ ही कुछ लोगो को सहायता के लिए बुलवाया, एक युवक प्रमोद बर्मन ने अपनी जान की बाजी लगाकर युवक की जान बचाने के लिए तेर कर बाढ़ में फंसे युवक की जान बचाई, बाढ़ में फंसे युवक का नाम राधे है जो रोज नर्मदा में बने स्टाप डेम को पार करके नर्मदा मंदिर में सफाई करने जाता था
अपनी जान को जोखिम में डाल दूसरे की जान बचाने वाले प्रमोद को एवं बाढ़ में फंसे युवक की जान बचाने वाले मददगार समाजसेवी हरिहर पारासर को हार्दिक बधाई शुभकामना, आप सभी के सहयोग से एक युवक की जान बचाई गई


No comments:
Post a Comment