BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्रामीणों ने की भाजपा मंडल अध्यक्ष से पंचायत में हुए भ्रष्टाचार कि जांच की मांग, मामला ग्राम पंचायत बांकी माल का... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, July 22, 2021

ग्रामीणों ने की भाजपा मंडल अध्यक्ष से पंचायत में हुए भ्रष्टाचार कि जांच की मांग, मामला ग्राम पंचायत बांकी माल का...




रेवांचल टाईम्स - शहपुरा जनपद की ग्राम पंचायत बाँकी माल के रहवासियों ने शहपुरा भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा  को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने पहले भी इस संबंध में जनपद पंचायत स्तर पर आवेदन दिए हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत की उदासीनता के कारण उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही  योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।  ग्रामीणों ने  भाजपा मंडल अध्यक्ष कछवाहा को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार जैसे  सीसी रोड निर्माण कर  नल जल योजना पाइपलाइन विस्तारीकरण  के नाम पर फर्जी बिल लगाकर शासन की राशि का बंदरबांट किया जा रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों में काफी  आक्रोश  है ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत मे कोरोना काल के दौरान कार्यालय व्यय के नाम से अनावश्यक बिल लगाया गया है जिसकी जांच होना बहुत ही आवश्यक है क्योंकि कार्यालय व्यय और स्टेशनरी के नाम पर पंचायत के द्वारा मनमानी रूप से  बिल लगाकर शासन की राशि खर्च किया जाता है ग्रामीणों का कहना है कि  यदि पंचायत की उच्च स्तरीय जांच हो जाए तो पंचायत मैं भ्रष्टाचार  केक बड़े बड़े कारनामे उजागर हो सकते हैं ।

No comments:

Post a Comment