BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नाबालिग किशोर को बंधक बनाकर हैवानियत की तरह मारपीट गिड़गिड़ता रहा नबालिक ,फिर जो हुआ जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान……. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 27, 2021

नाबालिग किशोर को बंधक बनाकर हैवानियत की तरह मारपीट गिड़गिड़ता रहा नबालिक ,फिर जो हुआ जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान…….

 



रेवांचल टाइम्स  - सूरजपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बेकसूर नाबालिग को बंधक बनाकर जबरजस्ती मारपीट करने का मामला सामने आया है। तथा इस दौरान वह मोबाइल चोरी करने की बात से इनकार करता रहा, लेकिन आरोपी उस पर कबूल करने का दबाव बनाते रहे। किशोर का कहना था कि उसे रास्ते में मोबाइल पड़ा मिला था। फिलहाल घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। घटना जयनगर थाना क्षेत्र की है।


जानकारी के अनुसार गणेशपुर निवासी 17 साल का किशोर 23 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे सिलिफिली के उत्तम की दुकान पर बैठा हुआ था। उसी समय इलाके में रहने वाला संजय दास अपने दोस्त के साथ वहां पहुंच गया। आते ही उसने किशोर से मोबाइल के बारे में पूछना शुरू कर दिया। फिर वह उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि संजय दास ने अपने खेत में ले जाने के बाद किशोर के हाथ रस्सी से बांध दिए। इसके बाद गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी।


वारदात के दौरान आरोपी संजय दास के दो दोस्त भी साथ में था। आरोप है कि इसके बाद सभी ने मिलकर उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह बंधक बना कर बुरी तरह से मारपीट किया है। आरोपी गालियां देते हुए बार-बार किशोर से मोबाइल चोरी करने की बात कबूल करने का दबाव बना रहे थे। धमकी दी कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है। इस दौरान करीब एक-डेढ़ घंटे तक खेत में ही किशोर को बंधक बनाकर रखा गया। जब किशोर ने चोरी की बात स्वीकार नहीं की तो आरोपियों ने उसे छोड़ दिया।जिसका विडिओ वायरल होने के बाद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया गया है।

No comments:

Post a Comment