BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कुआं में उतराती मिली वृद्धा की लाश : ग्रामीणों ने गहरे कुु एं में उतरकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, नहीं बचा सके जान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 21, 2021

कुआं में उतराती मिली वृद्धा की लाश : ग्रामीणों ने गहरे कुु एं में उतरकर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, नहीं बचा सके जान



जबलपुर। थाना चरगवां अंतर्गत एक वृद्ध की कुआं उतराती लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। जिसके बाद आनन-फानन में वृद्धा को ग्रामीणों ने कुआं से बाहर रेस्क्यू किया, लेकिन तब तक वृद्धा की दिल की धड़कन थम चुकी थीं। हादसे के दौरान वृद्धा अकेली घर में थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर, हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी अनुसार रम्मू सिंह गौड़ उम्र 25 वर्ष निवासी सालीवाड़ा ने सूचना दी कि उसकी नानी श्रीमती रेवती बाई गोंड़ उम्र 75 वर्ष निवासी सालीवाड़ा घर के पीछे टहल रही थी वह अपने खिरका वाले खेत चला गया था। नानी घर पर अकेली थीं।शाम लगभग 5.30 बजे घर वापस आया और बाल्टी उठाकर घर के पीछे बने कुअंा में पानी भरने गया तो नानी रेवती बाई कुअंा के पानी में दिखी। जिसके बाद उसने तत्काल गांव के सरपंच मनीराम चड़ार एवं अन्य लोगों को बताया एवं नानी रेवती बाई को कुआं के पानी से बाहर निकाला। नानी की मृत्यु पानी में डूब जाने से हो चुकी थी। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

No comments:

Post a Comment