BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बड़े भाई ने की छोटे भाई की पिटाई नैनपुर थाने में हुआ मामला दर्ज... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 7, 2021

बड़े भाई ने की छोटे भाई की पिटाई नैनपुर थाने में हुआ मामला दर्ज...




रेवांचल टाईम्स - नैनपुर सोमवार की शाम लगभग 8:00 बजे के आसपास पैसे जेवर के विवाद को लेकर गणेश जायसवाल के द्वारा अपनी पत्नी वह दो कर्मचारी के साथ घर में घुसकर लाठी तलवार से मारपीट की जिस पर प्रार्थी को पसली में चोट आई एवं दोनों हाथ पर घायल व्यक्ति को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है और घटना को लेकर पुलिस जांच में जुटी पूरा मामला यह है गणेश जायसवाल के द्वारा माता पिता के जेवर पैसे जोकि 15 से 16 लाख रूपए तक के है माता पिता की मृत्यु के बाद उसे अपने भाई को में बांटना था पर उसकी नियत खराब हो गई और सभी जेवर पैसे में कुंडली मारकर बैठ गया जिसको लेकर महेश जयसवाल के द्वारा बार-बार पैसे जेवर की बात की जाती है कि मुझे भी चाहिए जिसको लेकर गणेश जयसवाल के द्वारा लगातार जान से मारने वह गाली गलौज की बात कही जाती है सोमवार की दोपहर प्रार्थी के द्वारा आरोपी गणेश जायसवाल से पैसे जेवर की बात कही गई जिस पर गणेश जायसवाल ने कहा आज तेरे को पैसा और जेवर देकर ही रहूंगा जब प्रार्थी शाम के 7:00 बजे अपने घर आया बगल में रह रहे हैं गणेश जयसवाल के द्वारा गाली-गलौज की गई और कुछ समय बाद गणेश जयसवाल अपनी पत्नी अनीता जायसवाल कर्मचारी कमलेश खरे एवं संजय के साथ लकड़ी तलवार लेकर महेश जायसवाल के घर के अंदर घुस गए और हमला कर दिए जिस पर पार्थी उसकी पत्नी एवं बच्चों को चोट आई है और प्रार्थी की पत्नी के साथ गंदी गंदी गाली एवं महिला के कपड़े फाड़ दिए और लकड़ी से पिटाई करें और घर के सामान में भी तोड़फोड़ कर दिए जिसकी सूचना डायल हंड्रेड को दी गई पुलिस और घायल महेश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा पुलिस के द्वारा पूरे मामले को जांच में लेकर जल्द आरोपियों के ऊपर कार्रवाई की बात कही है

No comments:

Post a Comment