रेवांचल टाइम्स.. आदिवासी बाहुल्य डिंडोरी जिले की बजाग ब्लॉक के ग्राम पड़रिया निवासी गर्भवती महिला बसंती उइके और गर्भस्थ शिशु की जान गुरुवार को जननी एक्सप्रेस वाहन चालक की लापरवाही के कारण आफत में पड़ गई कहने को तो जननी सुरक्षा का जिम्मा सरकार उठा रही हैं जहां एक से बढ़कर एक योजना जच्चा बच्चा दोनों की सलामती के लिए चला रही है वहीं दूसरी ओर एक गरीब किसान परिवार जननी एक्सप्रेस के नाम मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा है साथ ही प्राइवेट वाहन से गर्भवती महिला को डिंडोरी जिला ले जाया गया जहां एक और परिवार जननी एक्सप्रेस तक घंटों इंतजार करता रहा वहीं दूसरी ओर जननी एक्सप्रेस चालक की मनमानी के चलते खेत में खड़ी मिली जननी एक्सप्रेस वाहन चालक की मनमानी इस कदर हावी हो गई है कि इन को किसी का डर नहीं है शासन की निर्देशों का किस कदर दुरुपयोग करते जननी एक्सप्रेस के चालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं हुआ यह कि ग्राम पंचायत पड़रिया डोंगरी निवासी सतीश अपनी पत्नी बसंती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग लाया और यहां इलाज काबू से बाहर होने के चलते स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे डिंडोरी रेफर कर दिया एक और रिफर होते ही एक गाड़ी को उन्होंने डिंडोरी ले जाने निर्देश दिया गया पर वहां गाड़ी चालक गर्भवती महिला को बीच सड़क में छोड़कर तड़पता छोड़ गया फिर उसके बाद सतीश के घंटों परेशान होने और अनेक बार हाथ जोड़कर मिन्नतें मांगने के बाद भी प्रशासन गर्भवती महिला को गाड़ी से मुहैया नहीं करवा सका जबकि घंटों इंतजार के बाद पीड़ित परिवार स्वयं के व्यय पर गाड़ी का इंतजार कर गाड़ी ले जाया गया बात यह नहीं कि गाड़ी नहीं मिली बात जहां है कि गाड़ी खाली और उपलब्ध होने के बावजूद प्रशासन कोई मदद ना कर सका गाड़ी चालक घंटों गाड़ी को यहां वहां घुमाता रहा तथा लोगों की समस्या पर भी उनकी संवेदना नहीं जागी इस तरह के संवेदनहीन जननी एक्सप्रेस के चालक को विभाग पायलट की संज्ञा देते हैं पर यह पायलट अपनी आदतों के चलते लोगों की जान से खेल रहे हैं महिला को डिंडोरी जिला अस्पताल पहुंचने के लिए करीब 3 घंटे का इंतजार तड़पते हुए करना पड़ा और गर्भवती महिला लगातार दर्द से कराहती रही बड़ी मुश्किल से जिला चिकित्सालय पहुंचकर गनीमत रही कि शाम को जिला अस्पताल में महिला ने नॉर्मल डिलीवरी में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया फिलहाल जच्चा बच्चा पूर्णता स्वस्थ है.. लापरवाह ड्राइवर की गलती छुपाने की कोशिश करते रहे डॉक्टर B M O ..
डॉक्टर B M O रूपम मित्रा का बेतुका जवाब.. हमने रेफर कर गाड़ी दिला दी ड्राइवर नहीं गया तो 108 पर कॉल करो अस्पताल प्रबंधन क्या करें आप जननी एक्सप्रेस या 108 से जुड़ी अथॉरिटी से बात करें डॉक्टर मित्रा ने महिला की स्थिति के बारे में जानना भी उचित नहीं समझा l
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ ✒️✒️✒️✒️


No comments:
Post a Comment