रेवांचल टाईम्स - मण्डला मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 17 संगठनों के समस्त कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शासकीय काम को छोड़ धरने पर बैठ गए जिन्हें समर्थन देने कल शुक्रवार को बिछिया विधायक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी एवं जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जैन धरना स्थल पर पहुंचे। धरने पर बैठे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों को विधायक नारायण सिंह पट्टा ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आने के बाद आम जनता के साथ साथ शासकीय कर्मचारियों को किये गए वादे भी भूल चुकी है पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए विधानसभा सत्र के दौरान सदन में उनकी मांगों को उठाने का आश्वासन दिया l जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कर्मचारियों के समर्थन में कहा कि भाजपा सरकार काम निकल जाने के बाद अपने वादों को भूल जाती है आज सभी शासकीय विभागों के कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं जिनका कांग्रेस पूर्ण समर्थन करती है और उनके मान-सम्मान की लड़ाई में हर कदम पर साथ है l
Friday, July 23, 2021
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे बिछिया विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष...
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे बिछिया विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment