BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रोजेक्ट नई उड़ान के अंतर्गत चलित प्रयोगशाला का आयोजन..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, July 16, 2021

प्रोजेक्ट नई उड़ान के अंतर्गत चलित प्रयोगशाला का आयोजन.....






रेवांचल टाइम्स  -सिंगारपुर मध्यप्रदेश शासन के मंशा अनुसार और कलेक्टर महोदय जिला मंडला के महत्वकांक्षी योजना प्रोजेक्ट नई उड़ान के अंतर्गत चलित प्रयोगशाला का आयोजन मंडला जिले के संपूर्ण विकास खंडों के सभी ग्राम पंचायतों में एक जुलाई 2021 से चलित प्रयोगशाला का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।


इसी कार्यक्रम के तहत मोहगांव विकासखंड में भी प्रोजेक्ट नई उड़ान कार्यक्रम अंतर्गत चलित प्रयोगशाला का आयोजन किया जा रहा है। विकासखंड के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार एवं वैज्ञानिक अभिरुचि विकसित करने हेतु चलित प्रयोगशाला प्रभाव सील हो इस हेतु विकास खंड शिक्षा अधिकारी मोहगाँव आर एस भगत के आदेशा अनुसार, जे एस स्कूल उइके संकुल प्राचार्य सिंगारपुर एवं बी एस मसराम मंडल संयोजक मोहगांव के मार्गदर्शन में चलित प्रयोगशाला आयोजित की जा रही है। जिसमें विज्ञान विषय विशेषज्ञों द्वारा पंचायत- पंचायत में जा- जाकर छात्र छात्राओं को प्रायोगिक कार्य कराया जा रहा है। विषय विशेषज्ञों में धीरेंद्र पांडे, आसिफ खान, गणेश परते व हेमंत वरकडे द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा कर छात्रों को प्रेक्टिकल करा रहे है।

प्रोजेक्ट नई उड़ान के अंतर्गत चलित प्रयोगशाला वाहन प्रभारी अशोक वरकडे एवं विशेषक दल द्वारा विकासखंड मोहगांव के ग्राम पंचायत बड़झर, धनगांव, सुड़गांव और रयगांव में दल द्वारा प्रायोगिक कार्य के साथ-साथ वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत पौधे लगाओ, जीवन बचाओ का संदेश ग्रामीणजनों को ग्रामीण जनों विकासखंड स्तरीय दल द्वारा दिया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment